Dogs Photoshoot Video: कोई पार्टी हो, इवेंट हो या फिर आपने कोई अच्छी सी ड्रेस पहनी हो, हर किसी को फोटो लेना काफी पसंद है, वहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं तो फोटोशूट करवाना पसंद करते हैं, ताकि सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड कर लोगों को इंप्रेस किया जा सके. ऐसे में अगर आपको लगता है, कि सिर्फ इंसान ही फोटोशूट के शौकीन होते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल जानवर भी फोटोशूट काफी चाव से करवाते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर दो डॉग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना फोटोशूट करवा रहे हैं.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो डॉग एक नीले रंग के सोफे पर बैठे हुए हैं और बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी है, जिनका रंग नीला और पीला है और उस पर फूलों को प्रिंट है. अपनी खूबसूरत ड्रेस में दोनों डॉग बिना किसी टेंशन के फोटोशूट करवा रहे हैं.
मॉडल्स की तरह दिया पोज
इन डॉग्स का फोटोशूट इतना शानदार है कि कई मॉडल इनके सामने फेल हो जाएंगी. वीडियो में देख सकते हैं कि पहले एक पीली ड्रेस पहना हुआ डॉग आता है और फोटो के लिए पोज देना शुरू करता है, कमाल की बात ये है कि डॉग फ्रंट, बैक और साइड से पोज दे रहा है. देखने में लग रहा कि डॉग को फोटोशूट की पूरी ट्रेनिंग दी गई है. इसके बाद डॉग अपने साथी के साथ फोटोशूट करवाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
फोटोशूट कराते समय डॉग नहीं हुए अनकंफर्टेबल
डॉग और इंसानों की बॉडिंग काफी अच्छी मानी जाती है, ऐसे में वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि दोनों डॉग को फोटोशूट की अच्छी ट्रेनिंग दी गई है. साथ ही उन्हें ये भी समझाया गया है कि पोज देने के दौरान चेहरे का लुक भी कैसे देना है. बता दें, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पेट लवर्स को काफी पसंद आ रहा है. अब तक 212,839 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है, साथ ही अपने रिएक्शन दिए हैं.
एक यूजर ने लिखा, इतना शानदार फोटोशूट कभी नहीं देखा, एक अन्य ने लिखा कि,' इन डॉग के सामने बड़ी से बड़ी मॉडल का फोटोशूट फिका है'. वहीं कई लोगों ने इस वीडियो को काफी क्यूट बताया, साथ ही ये भी कहा है कि ये दोनों डॉग काफी समझदार हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं