विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2026

50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग

50 घंटे की ड्यूटी के बाद घर लौटी प्लास्टिक सर्जन सौम्या गुप्ता का सास ने आरती से स्वागत किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों के बीच बहस का कारण बन गया है.

50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग
ऐसी बहू देखी है? 50 घंटे काम कर लौटी डॉक्टर का हुआ अनोखा स्वागत, इंटरनेट पर बहस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक सर्जन सौम्या गुप्ता 50 घंटे की लंबी ड्यूटी के बाद घर लौटती नजर आ रही हैं. घर पहुंचते ही उनकी सास ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और आरती उतारी. इसके बाद सौम्या ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वीडियो की शुरुआत में उनकी सास कहती हैं, बड़े भाग हमारे, जो हमारे घर तुम पधारे.

भावनाओं और हल्के तंज का मिश्रण

वीडियो में एक तरफ सास का प्यार और अपनापन दिखता है, तो दूसरी तरफ हल्के-फुल्के तंज भी सुनाई देते हैं. सौम्या जब पैर छूती हैं, तो वह कहती हैं, भगवान मुझे सद्बुद्धि दे और घर में ज्यादा समय बिताने का मौका दे. इस पर उनकी सास मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ऐसी बहू देखी है, जो चार-चार दिन में घर आती है? इस संवाद ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 45 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस वीडियो को प्यारा और दिल छू लेने वाला बताया. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बहुत भाग्यशाली हैं. लेकिन, कुछ लोगों को सास की बात पसंद नहीं आई. उनका मानना था कि इतनी मेहनत करने के बाद भी बहू को ताने सुनने पड़ रहे हैं.

नकारात्मक टिप्पणियों पर सौम्या के पति शगुन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, कि जो लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं, शायद उन्होंने परिवार में ऐसी सकारात्मकता का अनुभव नहीं किया है, इसलिए वे इसे समझ नहीं पा रहे हैं. 

वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस

यह वीडियो सिर्फ एक परिवार का पल नहीं, बल्कि वर्क-लाइफ बैलेंस पर भी चर्चा शुरू कर रहा है. एक तरफ लोग इसे प्यार और परंपरा का प्रतीक मान रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ इसे आधुनिक सोच के खिलाफ बता रहे हैं. 

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: माता रानी को भी चाहिए नया ब्रश... छोटी बच्ची की मासूम भक्ति ने जीता दिल, Video देख भावुक हुए लोग

चोरी हुए 7 कुत्तों ने किया कमाल! चोरों से भागकर 17 किमी चलकर खुद लौट आए घर, दिल छू लेगी ये कहानी

12 लाख कमाने वाली महिला ने 65 लाख की नौकरी के लिए किया अप्लाई, रिजेक्ट होने पर किया सेलिब्रेट, जानिए क्यों?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plastic Surgeon, Work Life Balance, Indian Family Culture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com