विदेश में बेहतर जिंदगी, साफ-सफाई और शानदार वर्क-लाइफ बैलेंस का सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन, एक भारतीय युवक ने 6 साल तक जर्मनी में रहने के बाद भारत लौटने का फैसला लिया और उसकी वजह अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. बेंगलुरु के इस टेक प्रोफेशनल का कहना है कि आरामदायक जिंदगी सबकुछ नहीं होती, इंसान को भावनाएं, अपनापन और जिंदगी का एहसास भी चाहिए होता है.
जर्मनी में 6 साल रहने के बाद भारत लौटा युवक
बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रही है. तनुज नाम के इस युवक ने बताया कि वह छह साल तक जर्मनी में रहा, लेकिन आखिरकार उसने भारत लौटने का फैसला किया. तनुज ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि जर्मनी में उसे साफ सड़कें, बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस, शांत माहौल और व्यवस्थित सिस्टम मिला. वहां जिंदगी आरामदायक और काफी प्रेडिक्टेबल थी. इसके बावजूद उसने भारत वापस आने का फैसला किया.
भारत में कुछ अलग एहसास है...
तनुज ने कहा, कि भारत में ट्रैफिक, प्रदूषण, शोर, भीड़ और कई समस्याएं जरूर हैं, लेकिन यहां एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है. उनके मुताबिक भारत में परिवार, त्योहार, भावनाएं और लोगों के बीच अपनापन जिंदगी को खास बनाता है. उन्होंने लिखा कि भारत में हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है और यही चीज लोगों को जिंदा होने का एहसास कराती है. तनुज ने कहा कि कभी-कभी सिर्फ आराम और सुविधा काफी नहीं होती.
I lived in Germany for 6 years.
— Tanuj (@tanujDE3180) May 8, 2026
> Clean roads
> Better work-life balance
> Peaceful life
> Predictable systems
But I still returned to India.
> Yes, India has traffic
> Pollution
> Noise
> Chaos
> Endless crowds
> & n number of other problems
And I won't deny, sometimes I…
लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
तनुज की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने कहा, कि विदेश में रहने वाले भारतीय अक्सर अपने देश के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं. एक यूजर ने लिखा, इस सभ्यता ने दुनिया को दर्शन, गणित और चिकित्सा जैसे कई बड़े विचार दिए हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, घर वहीं होता है जहां दिल को सुकून मिले, शायद भारत आपके लिए वही जगह है. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसी जगह से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं.
विदेश बनाम भारत की जिंदगी पर फिर छिड़ी बहस
यह पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विदेश और भारत की जिंदगी को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है. कुछ लोग जर्मनी जैसी शांत और व्यवस्थित जिंदगी को बेहतर बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि भारत की संस्कृति, रिश्ते और जीवन की ऊर्जा कहीं और नहीं मिलती.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: क्या 2026 में आने वाली है नई महामारी? हंता वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, 2022 का ट्वीट वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं