विज्ञापन

सात कुत्तों को चोर 17 किलोमीटर दूर ले गए, फिर जो हुआ, वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया

यह कहानी सिर्फ कुत्तों की घर वापसी की नहीं, बल्कि उनकी वफादारी, समझदारी और टीमवर्क की मिसाल है. यह दिखाती है कि जानवर भी एक-दूसरे के लिए कितना मजबूत रिश्ता निभाते हैं.

सात कुत्तों को चोर 17 किलोमीटर दूर ले गए, फिर जो हुआ, वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया
चोरों से भागकर 17 किमी पैदल चलकर घर पहुंचे 7 कुत्ते, दिल छू लेगी ये कहानी

चीन से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां चोरी हुए 7 कुत्तों ने मिलकर 17 किलोमीटर का सफर तय किया और अपने घर वापस पहुंच गए. बताया जा रहा है कि ये कुत्ते एक ही गांव के थे और इन्हें कुछ चोर उठा ले गए थे. लेकिन, मौका मिलते ही ये सभी कुत्ते भाग निकले और खुद ही अपने घर का रास्ता ढूंढने लगे.

17 किमी का लंबा सफर, साथ नहीं छोड़ा

16 मार्च को एक राहगीर ने इन कुत्तों का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वे सड़क पर एक साथ चलते नजर आए. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कुत्ते करीब 17 किमी तक चले. उन्होंने रास्ते में हाईवे, खेत और खुले इलाके पार किए, लेकिन एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. सबसे खास बात यह रही कि एक Corgi कुत्ता इस ग्रुप को लीड कर रहा था और बार-बार पीछे मुड़कर देखता था कि सभी साथी ठीक हैं या नहीं.

देखें Video:

घायल साथी की भी की मदद

इस सफर के दौरान एक जर्मन शेपर्ड कुत्ता घायल था, जिसे बाकी कुत्तों ने बीच में रखा और उसकी सुरक्षा की. इस टीम में रिट्रीवर्स, लैब्राडोर और एक पेकिंगीज़ भी शामिल थे. सभी कुत्ते एकजुट होकर चलते रहे और किसी बाहरी मदद को स्वीकार नहीं किया. कुछ वॉलंटियर्स इन कुत्तों पर नजर रखे हुए थे. 19 मार्च तक सभी 7 कुत्ते सुरक्षित अपने मालिकों के पास पहुंच गए. बताया गया कि ये सभी कुत्ते पहले से साथ रहते थे, इसलिए उनके बीच अच्छा तालमेल था, जिसने उन्हें इस मुश्किल सफर में मदद की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कुत्तों की वफादारी और टीमवर्क की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. वहीं, दूसरे ने इसे होमवर्ड बाउंड की वास्तविक जीवन यात्रा बताया.

यह भी पढ़ें: 8वीं पास शख्स का कमाल! जुगाड़ से बना डाला 'विश्वगुरु चूल्हा', 30 मिनट में 25 लोगों का खाना हो जाता है तैयार

बिना विदेश गए कमरे में बैठ-बैठे मिली 1.8 रु करोड़ की नौकरी, भारतीय इंजीनियर का फॉर्मूला कर देगा हैरान

लोन लेकर खरीदा था पहला फ्लाइट टिकट, अब Microsoft में है बड़ा नाम, भारतीय महिला की कहानी वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seven Dogs Stolen, Dogs Return Home, Viral Dog Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com