विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2021

पेड़ में फंस गया था गाय का गला, लोगों ने बचाया तो ऐसे कर दिया Attack - देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक गाय (Cow) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. गाय का गला पेड़ में फंस गया, तो लोग उसको बचाने के लिए आ गए. उसके बाद गाय ने उन पर ही अटैक कर दिया.

पेड़ में फंस गया था गाय का गला, लोगों ने बचाया तो ऐसे कर दिया Attack - देखें Viral Video
पेड़ में फंस गया था गाय का गला, लोगों ने बचाया तो ऐसे कर दिया Attack - देखें Viral Video

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक गाय (Cow) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. अक्सर देखा जाता है कि जानवर किसी परेशानी में होता है तो लोग उसकी मदद के लिए आगे आते हैं. ठीक ऐसा ही हुआ, जब गाय का गला पेड़ में फंस गया, तो लोग उसको बचाने के लिए आ गए. लेकिन जैसे ही गाय बाहर निकली, तो उसने लोगों पर ही अटैक कर दिया. इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण (IAS Officer Awanish Sharan) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पेड़ के बीच में गाय का गला फंस गया था. ऐसा लग रहा था कि वो गले को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. इतना देख दो लोग उसकी मदद के लिए आगे आते हैं. वो पेड़ को खींचकर उसके गले को बाहर निकालते हैं. गला बाहर निकलते ही गाय गुस्सा जाती है और सींग से दोनों पर अटैक देती है और भाग निकलती है.

अवनीष शरण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बताइए! भलाई का ज़माना ही नहीं रहा.'

देखें Video:

इस वीडियो को अवनीष शरण ने 13 फरवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक 21 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow, Viral Video, Cow Attack, Cow Throat Stuck In The Tree, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com