विज्ञापन

रोज एक सेब खाने से क्या होगा?

अगर आप भी अपने रूटीन में रोज़ाना एक सेब शामिल करने की सोच रहे हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ लें, कल से नहीं आज से ही खाना शुरू कर देंगे.

रोज एक सेब खाने से क्या होगा?
सेब खाने से क्या होता है शरीर में?
NDTV

हम बचपन से एक कहावत सुनते आ रहे हैं कि रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ, लेकिन क्या सच में एक छोटा-सा सेब हमारी सेहत के लिए इतना बड़ा कमाल कर सकता है? आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते. ऐसे में अगर कोई एक ऐसी चीज हो जो आसानी से मिल जाए और शरीर को फिट रखे, तो वो है सेब. 

आइए बिल्कुल सिंपल भाषा में समझते हैं कि डेली एक सेब खाने से आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं.

सेब में क्या पाया जाता है?

सेब में वो सब कुछ है जो एक आम इंसान को बीमारी से बचाने के लिए चाहिए होता है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पानी की अच्छी मात्रा होती है. ये सब मिलकर हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों को मजबूत बनाते हैं.

रोज सेब खाने के फायदे?

  1. सेब में पेक्टिन नाम का एक फाइबर होता है जो पाचन को बेहतर करता है. अगर आपको कब्ज़ या एसिडिटी की दिक्कत रहती है, तो रोज़ सुबह एक सेब खाना शुरू कर दो. इससे आपका पेट साफ रहेगा और दिन भर हल्का महसूस होगा.
  2. सेब खाने से शरीर का गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को सही रखते हैं. इससे हार्ट अटैक और बीपी बढ़ने जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.
  3. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सेब एक बेस्ट स्नैक है. इसको खाने के बाद पेट काफ़ी देर तक भरा रहता है, जिससे आप जंक फूड खाने से बच जाते हैं.
  4. सेब में नेचुरल मिठास होती है जो ब्लड शुगर को एकदम से नहीं बढ़ाती. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज़ के मरीज भी इसे बिना डर के खा सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है. 
  5. जब आप सेब को चबाकर खाते हैं, तो यह दांतों के बीच की गंदगी को साफ करने में भी मदद करता है.

सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब को हमेशा उसके छिलके के साथ ही खाना चाहिए, क्योंकि आधे से ज्यादा फाइबर और फायदे छिलके में ही होते हैं. बस खाने से पहले इसे अच्छी तरह पानी से धो लें, सेब खाने का सबसे सही समय सुबह नाश्ते के टाइम या दोपहर के खाने से पहले होता है. रात के टाइम सेब खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पाचन में थोड़ी तकलीफ हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: तवे पर तंदूर जैसा लच्छा पराठा कैसे बनाएं? शेफ की इस ट्रिक से मिनटों में करें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Benefits, Roj Ek Seb Khane Se Kya Hoga, Roj Ek Seb Khane Ke Fayde, Seb Khane Ka Sahi Tarika, Apple Benefits In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com