विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2025

बीन बजाने पर पिटारे से बाहर आया कोबरा, निकलते ही सांप ने जो किया, यूजर्स बोले- लगता है 4 दिनों से भूखा था

इस वीडियो में दिखाया गया कि एक सपेरा किंग कोबरा के सामने बीन बजा रहा है और फिर जब सांप पिटारे से बाहर निकलता है तो कुछ ऐसा कर देता है, जो पहले आपने भी नहीं देखा होगा.

बीन बजाने पर पिटारे से बाहर आया कोबरा, निकलते ही सांप ने जो किया, यूजर्स बोले- लगता है 4 दिनों से भूखा था
बीन बजाने पर पिटारे से बाहर आया कोबरा, निकलते ही सांप ने जो किया

सोशल मीडिया पर आए दिन किंग कोबरा, अजगर और बहुत सी अलग-अलग प्रजातियों के सांपों का वीडियो वायरल होता रहता है. इतना ही नहीं, इन दिनों तो एनाकोंडा के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कोबरा सांप ने कुछ ऐसा कर दिया जो किसी ने सोचा नहीं था. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया कि एक सपेरा किंग कोबरा के सामने बीन बजा रहा है और फिर जब सांप पिटारे से बाहर निकलता है तो कुछ ऐसा कर देता है, जो पहले आपने भी नहीं देखा होगा.

पति ने पूरी की पत्नी की ख्वाहिश, बेडरूम की छत पर बनवा दिया स्विमिंग पूल, नज़ारा देख फटी रह जाएंगी आंखे

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सपेरा सामने रखे पिटारे के आगे बीन बजा रहा होता है, कोबरा पिटारे से बाहर निकल आता है और फिर कुछ ही पल के बाद वो तेजी से दूसरी दिशा की ओर पलटकर बाहर भागने लगता है. सांप रेंगते हुए तेजी से बाहर निकलता है और फिर एक नाले में उतर जाता है. सपेरा भी कोबरा के पीछे उसे पकड़ने के लिए भागता है, लेकिन वह अपनी कोशिश में नाकाम हो जाता है और सांप उसके हाथ से निकल जाता है.

देखें Video:

अब सपेरे और सांप का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @palsjat2024 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 7 हज़ार से ज्यादा लोग अबतक इसे लाइक कर चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट कर मज़े ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बीन बजाने से सांप आता है सुना था पर भाग जाता है पहली बार देखा है. दूसरे यूजर ने लिखा- इसने गांव वालों के लिए आफत पाल दी. तीसरे यूजर ने लिखा- क्या सपेरा बनेगा तू सर्प तो मौका पाते ही भाग गया.

ये भी पढ़ें: क्या आप इस तस्वीर में छिपे तोते को 10 सेकंड के अंदर ढूंढ लेंगे? 90% लोगों ने दिया गलत जवाब

क्लास में बच्चों के साथ 'देस रंगीला' पर टीचर ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, जमकर हो रही तारीफ, लोगों ने किया सलाम

इंडियन आर्मी ऑफिसर ने कश्मीर के युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, मैच का Video वायरल, लोग बोले- नेक्स्ट लेवल Aura

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cobra Ran Away Into Drain, Cobra Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com