Pen Pal Search: टेक्निक के इस दौर में जब लोग एक क्लिक पर मैसेज भेज देते हैं, ऐसे में चीन (China) के ली झीकोंग (Li Zhicong) ने अपनी पुरानी यादों को जिंदा करने के लिए बेहद अनोखा कदम उठाया. करीब 40 साल के ली ने अपनी बचपन की पेन पाल को ढूंढने के लिए गुआंगशी से इनर मंगोलिया तक 3 हजार किलोमीटर का लंबा सफर तय किया. बात साल 2002 की है, जब स्कूली दिनों में ली की मुलाकात चैट ऐप के जरिए 'आइस रेन' नाम की लड़की से हुई थी और दोनों के बीच लेटर का सिलसिला शुरू हो गया था.
ये भी पढ़ें:-ग्रेजुएशन से पहले बेटी की मौत, पिता ने आंसू पोंछते हुए कार्डबोर्ड कटआउट के साथ ली ग्रेजुएशन डिग्री
क्या है पेन-पाल (pen pal viral story)
जानकारी के लिए बता दें कि, पेन-पाल (Pen pal) एक ऐसा मित्र होता है, जिससे हम कभी भी आमने-सामने न मिलें हों, लेकिन बावजूद इसके डेली लेटर, मैसेज या ईमेल भेजकर अपनी बातें शेयर करते हों. इस तरह की फ्रेंडशिप में लोग एक दूसरे के कल्चर, लैंग्वेज और लाइफ के बारे में सीखते हैं.
खतों का वो दौर और एक वादा (Li Zhicong viral video)
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (scmp) के मुताबिक, ली ने उस दौर में अपनी दोस्त को खत लिखकर गुआंगशी के खूबसूरत नजारों के बारे में बताया था, जबकि आइस रेन ने बदले में इनर मंगोलिया के हरे-भरे मैदानों के बारे में बताया था. आइस रेन ने अपने खत में घोड़ों की टापों, गाय-भैंसों की आवाजों और वहां के मिल्क का स्वाद चखने का न्योता दिया था. उस समय ली उस जगह की खूबसूरती के बारे में सोच-सोचकर इमेजिनेशन खो गए थे, लेकिन स्कूल बदलने और ऐप अकाउंट बंद होने के बाद दोनों का कनेक्शन हमेशा के लिए टूट गया था.

Photo Credit: Photo-Douyin
3 हजार किलोमीटर दूर अपने बचपन की तलाश (Search of Childhood Memories)
सालों बाद व्लॉगर बने ली ने 2023 में जब इनर मंगोलिया का सफर किया, तो उन्हें अपने दोस्त के पुराने खतों की याद आ गई. जून में वो अपने पैरेंट्स के साथ दोबारा उस जगह पहुंचे और फिर आइस रेन यानी डिंग कून का असली नाम और स्कूल का पता लेकर उनकी तलाश में निकल पड़े. काफी मशक्कत के बाद ली को डिंग कून की पुरानी टीचर मिल गईं, जिन्होंने बताया कि डिंग बचपन में काफी हंसमुख और बातूनी लड़की थीं. ली उसकी लाइफ में बिना इंटरफेयर किए बिना मिले वापस लौट आए.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में मंदिर के पंडित जी का ठाठ देख उड़ जाएंगे होश! आलीशान घर के बाहर खड़ी हैं एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे
यादों का खूबसूरत सफर (Heartwarming Journey)
अपनी दोस्त से बिना मिले वापस लौट ली का कहना है कि, 'अगर कभी मुलाकात हुई तो वे अपनी इस पुरानी दोस्त को फुल फैमिली गुआंगशी घूमने का इनविटेशन जरूर देंगे, क्योंकि ये जर्नी उनके बचपन के सबसे खूबसूरत फीलिंग्स को रिस्पेक्ट देने का तरीका था.' ली ने अपनी इस पूरी जर्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसे अब तक 62 हजार से ज्यादा लाइक्स और 7 हजार से अधिक कमेंट्स मिले हैं. उनकी इस जर्नी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-फ्लैट के बाहर जाकर जूते क्यों सूंघता था ये बंदा, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल, वजह चौंका देगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं