विज्ञापन

111 साल की उम्र में भी फुर्तीली हैं यह 'दादी', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनकी लंबी उम्र का सीक्रेट, हैरान कर देंगी आदतें

सोशल मीडिया पर इन दिनों 111 साल की बुजुर्ग महिला अपनी फुर्ती और जिंदादिली के लिए चर्चा में हैं. वो उम्र के इस पड़ाव में भी बिना किसी की मदद के आसानी से चल-फिर लेती हैं. जानें उनकी लंबी उम्र का असली सीक्रेट.

111 साल की उम्र में भी फुर्तीली हैं यह 'दादी', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनकी लंबी उम्र का सीक्रेट, हैरान कर देंगी आदतें
111 साल की बुजुर्ग महिला ने शेयर किए सेहत का राज
Photo: ifeng.com

Daily Routine For Long Life: एक उम्र के बाद ज्यादातर लोगों को चलने-फिरने में प्रॉब्लम होती है. कई बार तो खाने-पीने के लिए वो दूसरे पर डिपेंड तक हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो उम्र के एक पड़ाव के बाद भी अपने हर छोटे-बड़े काम खुद से ही करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही 'दादी' के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि 111 की उम्र में भी अपनी फुर्ती और जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों इनके खूब चर्चे हो रहे हैं और लोग इसके पीछे का सीक्रेट जानना चाहते हैं.

111 साल की दादी का अनोखा वर्कआउट (lambi umar ka secret)

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (scmp) के मुताबिक, पूर्वी चीन के जिआंगसू प्रांत (Jiangsu province) में रुगाओ (Rugao) नाम का एक इलाका है, जिसे लंबी उम्र वाले लोगों का शहर भी कहा जाता है. इसी इलाके में रहती हैं 111 साल की वांग गाइयिंग (Wang Gaiying), जो न ही जिम जातीं हैं और न ही कोई सुपर एनर्जी ड्रिंक लेती हैं. वो इस उम्र में भी बिना किसी मदद के आसानी से चल-फिर लेती हैं. वांग घर के छोटे-मोटे कामों को ही अपना असली वर्कआउट मानती हैं.

ये भी पढ़ें:-अमेरिका में मंदिर के पंडित जी का ठाठ देख उड़ जाएंगे होश! आलीशान घर के बाहर खड़ी हैं एक से बढ़कर एक लग्जरी कार

उन्होंने अपनी डेली रूटीन की खास बातें बताई हैं. उनका मानना है कि, झाड़ू-पोछा करना, मेज पोंछना और कपड़े फोल्ड करना ही उनका रोज का वर्कआउट है. जब भी परिवार वाले उन्हें आराम करने की सलाह देते हैं, तो उनका कहना होता है कि काम करने से उनकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता रहता है और हाथ-पैर एक्टिव रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: ifeng.com

जानिए डेली रूटीन की खास बातें (111 year old china woman)

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (Chinese Academy of Sciences) के वैज्ञानिकों (Researchers) ने शोध में पाया कि, रुगाओ (Rugao) क्षेत्र की मिट्टी में खास मिनरल्स पाए जाते हैं. इस वजह से वहां उगने वाली फसलों में इंसानों की सेहत के लिए जरूरी न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होते हैं. रिपोर्ट की मानें तो इस अकेले क्षेत्र में 100 साल से अधिक उम्र के 672 लोग रहते हैं. इसके साथ ही वांग 'दादी' सादा खान-पान पसंद करती हैं. उन्हें मछली खाना बेहद पसंद है. वो कभी भी ओवरईटिंग नहीं करतीं और हमेशा बैलेंस खाना ही खाती हैं.

ये भी पढ़ें:-18 लाख के पैकेज वाली IT की नौकरी छोड़...42 साल के बंदे ने शुरू किया दूध का बिजनेस, कमाई सुन खड़े हो जाएंगे कान

'दादी' की सेहत का एक बड़ा राज उनका मेंटल पीस भी है. वो कभी किसी बात का गुस्सा मन में लेकर नहीं सोतीं. उनका कहना है कि अच्छी नींद लेने के बाद आधी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाती हैं. उनका सोने का समय भी पूरी तरह फिक्स है. वो शाम 7 बजे सो जाती हैं और सुबह 7 बजे उठती हैं. इसके अलावा वो दिन में भी एक-दो बार थोड़ी नींद या झपकी जरूर लेती हैं.

ये भी पढ़ें:-पिता की मौत पर भी नहीं आईं बेटियां, ऑनलाइन 5100 ट्रांसफर कर कहा- गंगा में बहा देना अस्थियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China Woman, Workout, Healthy Aging Tips, Healthy Aging Tips For Women, Daily Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com