विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो के पास मॉल से कूद गई BA थर्ड ईयर की छात्रा, सुसाइड नोट भी मिला

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बीए पार्ट-3 की एक छात्रा ने मॉल से कूदकर जान दे दी. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

दिल्ली: मेट्रो के पास मॉल से कूद गई BA थर्ड ईयर की छात्रा, सुसाइड नोट भी मिला
दिल्ली में मॉल से कूदकर छात्रा ने की सुसाइड.
  • दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय BA थर्ड ईयर छात्रा का मॉल से कूदकर शव मिला है.
  • छात्रा के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें डिप्रेशन और मां की मौत के बाद के सदमे का जिक्र है.
  • पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और हत्या या साजिश के कोई सबूत नहीं पाए गए हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली में राजौरी गार्डन इलाके से एक छात्रा के सुसाइड की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन स्थित मॉल ऑफ राजौरी के पास शनिवार को BA थर्ड ईयर की 19 साल की छात्रा का शव मिला. पुलिस के अनुसार, नियमित गश्ती के दौरान हेड कांस्टेबल अवधेश ने लड़की के शव को देखा, जिसके बाद मामले की सूचना तुरंत राजौरी गार्डन थाने को दी गई. पश्चिमी जिले के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का गहन निरीक्षण किया. 

सुसाइड नोट भी मिला

जांच के दौरान मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ. हालांकि, घटनास्थल से हत्या या किसी साजिश के संकेत देने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. मामले की परिस्थितियों और मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी है.

मॉल से कूदकर छात्रा ने दी जान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा ने राजौरी गार्डन इलाके में स्थित एक खाली पड़े मॉल से कूदकर जान दी. उसके सुसाइड नोट में डिप्रेशन का जिक्र किया गया है. सुसाइड नोट के आधार पर कहा गया कि लड़की अपनी मां की मौत के बाद से सदमे में थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया.

मां की मौत के बाद से सदमे में थी लड़की

पूछताछ के दौरान, उसके परिवार ने बताया कि वह दिल्ली के आर्यभट्ट कॉलेज में B.A. थर्ड ईयर की छात्रा थी और 2021 में अपनी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही थी. BNSS की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi News, Rajouri Garden, Rajouri Garden Delhi, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com