विज्ञापन

29 साल पुराने गाने के भरोसे दिया UPSC इंटरव्यू, AIR-1 पाने वाले अनुज अग्निहोत्री की अनोखी कहानी

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने अपने इंटरव्यू के लिए 29 साल पुराना सुपरहिट गाना 'लिफ्ट करा दे' तैयार किया था. AIIMS जोधपुर से MBBS करने वाले 26 वर्षीय अनुज ने तीसरे प्रयास में पूरे देश में पहली रैंक हासिल की है. पढ़ें उनकी सफलता की पूरी कहानी.

29 साल पुराने गाने के भरोसे दिया UPSC इंटरव्यू, AIR-1 पाने वाले अनुज अग्निहोत्री की अनोखी कहानी
upsc topper anuj agnihotri interview strategy lift karade song

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में प्रारंभिक  और मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है. यूपीएससी का इंटरव्यू पास करना आसान नहीं होता. इंटरव्यू पैनल कई बार अभ्यर्थी से उसकी पसंद का गाना और उसके मायने तक पूछ लेता है. शायद यही वजह है कि यूपीएससी 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री आज से 29 साल पुराना गाना याद करके इंटरव्यू देने गए थे.

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर पहली रैंक हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वे यूपीएससी इंटरव्यू के लिए बाकायदा एक गाना तैयार करके गए थे, ताकि इंटरव्यू पैनल द्वारा गाने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दे सकें.

UPSC में AIR-1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें तीसरे प्रयास में यूपीएससी में सफलता मिली. वे इससे पहले भी इंटरव्यू दे चुके थे. अनुज ने कहा क‍ि 'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे' मेरा पसंदीदा गाना है और मैंने यूपीएससी के इंटरव्यू के लिए इसे ही तैयार किया था. मैंने सोच रखा था कि अगर यूपीएससी इंटरव्यू में मेरे पसंदीदा गाने के बारे में पूछा गया तो मेरा जवाब होगा-'मुझको भी तो लिफ्ट करा दे'.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

यूपीएससी सीएसई 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा शहर के रहने वाले हैं. 26 साल की उम्र में अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी 2025 में ऑल इंडिया लेवल पर पहली रैंक हासिल की. रावतभाटा के स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने साल 2015 से 2017 तक कोटा में रहकर तैयारी की और NEET-UG में सफलता हासिल की. एम्स जोधपुर से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए और ऑनलाइन पढ़ाई करके यह सफलता हासिल की. अनुज के पिता के.बी. अग्निहोत्री परमाणु बिजलीघर में टेक्नीशियन हैं व मां मंजू गृहिणी हैं. बड़ा भाई हैदराबाद में मार्केटिंग ऑफिसर है.

1997 में आया था अदनान सामी का 'लिफ्ट करा दे' गाना

पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले सिंगर अदनान सामी का हिट गाना 'लिफ्ट करा दे' आज से करीब 29 साल पहले 1 जनवरी, 1997 को रिलीज हुआ था. यह गाना प्रसिद्ध स्टूडियो एलबम 'कभी तो नजर मिलाओ' का हिस्सा था. बाद में साल 2000 में कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय संगीत लेबल के माध्यम से भी इसे दोबारा रिलीज किया गया. आपको बता दें कि 15 अगस्त 1971 को लंदन में जन्मे अदनान सामी को साल 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी. 

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC, Anuj Agnihotri, Success Story, Rajasthan News, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com