America Temple Priest House Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के एक मंदिर में काम करने वाले भारतीय पंडित जी की लाइफस्टाइल का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में मंदिर के ठीक सामने पंडित जी का आलीशान दो मंजिला घर और बाहर चार चार गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं. ये नजारा देखने के बाद भारतीय यूजर्स हक्के-बक्के रह गए हैं और वहां पंडित जी को मिलने वाली सैलरी का तुक्का लगा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-18 लाख के पैकेज वाली IT की नौकरी छोड़...42 साल के बंदे ने शुरू किया दूध का बिजनेस, कमाई सुन खड़े हो जाएंगे कान
अमेरिका में मंदिर के पुजारी की लग्जरी लाइफस्टाइल (Pandit Ji's Luxurious Lifestyle in America)
आपने अब तक विदेशों में जाकर बसने वाले भारतीयों की कहानियों तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिका के इन पंडित जी का ठाठ बाट देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में बाकायदा वहां के एक पंडित जी का आलीशान घर और उनकी लाइफस्टाइल दिखाई गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंदिर के ठीक सामने ही पंडित जी का एक बड़ा और शानदार दो मंजिला घर बना हुआ है. इतना ही नहीं, घर के बाहर पार्किंग में करीब चार गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं. वीडियो बनाने वाली महिला का दावा है कि, 'ये सारी कारें पंडित जी की ही हैं.'
सोशल मीडिया पर कमाई और सैलरी को लेकर छिड़ी चर्चा (Discussion on Priest Salary in US)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'amrita_life_in_usa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'अमेरिका में एक पंडित जी भी अपनी मेहनत से बड़ा घर और कई गाड़ियां अफोर्ड कर सकते हैं. यहां कई मंदिरों में पंडित जी को अच्छी सैलरी और दूसरी सुविधाएं भी मिलती है.' इस वीडियो को अब तक 10 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि, 'अमेरिका में पंडित जी को बहुत अच्छी सैलरी मिलती होगी, जिससे वे इतनी आलीशान जिंदगी अफोर्ड कर पा रहे हैं.' दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि, 'वहीं कुछ लोग इसे पंडित जी की मेहनत का नतीजा बता रहे हैं.'
ये भी पढ़ें:-फ्लैट के बाहर जाकर जूते क्यों सूंघता था ये बंदा, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल, वजह चौंका देगी
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं