Jugaad Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए, इस बात का अंदाज़ा कोई भी नहीं लगा सकता है. कभी कोई कार को हेलीकॉप्टर बना देता है, तो कभी कोई जुगाड़ से ईंट से कूलर बना देता है. अब एक ऐसा ही नया जुगाड़ वीडियो (Jugaad Video) वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है. इस वीडियो में एक शख्स ने जुगाड़ से एक ऐसी गाड़ी बनाई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि पेड़ की सूखी डाल से बनी एक गाड़ी खड़ी नजर आ रही है. आप देख सकते हैं कि किस तरह शख्स ने लकड़ी का इस्तेमाल करके मजेदार गाड़ी बना दी है. दिखने में गाड़ी साइकिल की तरह लग रही है. लेकिन, पीछे दो पहिए और आगे एक पहिया लगा है. बीच में लकड़ी के टुकड़ों का इस्तेमाल करके गाड़ी बना दी. इसके बाद बड़े आराम से लड़का गाड़ी को चलाते हुए निकल जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
जुगाड़ का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'nujmolhussein' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. कुछ लोग इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि अगर कुछ करने का जज्बा हो तो कुछ भी संभव है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं