विज्ञापन

टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे स्पेनिश रिपोर्टर से टकराई तूफानी लहर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

स्पेन में खराब मौसम की लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्र में उठी एक तूफानी लहर रिपोर्टर से आकर टकरा गई, जिससे वो सीधा जमीन पर आ गिरा. ये पूरी घटना कैमरे पर कैद हो गई.

टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे स्पेनिश रिपोर्टर से टकराई तूफानी लहर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
तूफानी लहर के रिपोर्टर से टकराने का नजारा देख एंकर का मुंह खुला रह गया.
X@MarioNawfal

Viral Video: स्पेन के ओंदारोआ टाउन से समुद्र में आए तूफान की लाइव रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ी लहर उनसे टकराती हुई नजर आ रही है. यह नजारा इतना चौंकाने वाला होता है कि इसे देख रहे एंकर का मुंह भी कुछ देर के लिए खुला रह जाता है. लहर के टकराने के बाद रिपोर्टर जमीन पर गिर जाता है, और फिर स्कीन से उसे हटाकर वापस फोकस एंकर पर कर लिया जाता है.

'रिपोर्टर और कैमरामैन दोनों सुरक्षित हैं'

मारियो नौफल ने शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'तूफानी लहर के टकराने से सिग्नल कुछ देर के लिए बाधित हो गया था, लेकिन रिपोर्टर और कैमरामैन दोनों सुरक्षित हैं.' रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि, वीडियो ने यह जरूर दिखा दिया कि खराब मौसम और उफनते समुद्र के बीच रिपोर्टिंग करना कितना जोखिम भरा हो सकता है.

यहां देखें पूरा वीडियो

'जिस खतरे के बारे में बताया, उसी से हुआ सामना'

कुछ ही घंटे पहले अपलोड हुए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब 60 हजार लोग देख चुके हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि जिस खतरे के बारे में रिपोर्टर दर्शकों को बता रहा था, उसी का सामना उसे लाइव कवरेज के दौरान खुद करना पड़ गया.

एक यूजर ने लिखा, 'वहां उस तरह की लहर आना बहुत आम बात है. उसे पता था कि वह यह जोखिम उठा रहा है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे यह जानकारी खुशी हुई कि वे ठीक हैं. लेकिन वीडियो की टाइमिंग देखकर बस एक बात मन में आ रही है कि वाह, क्या टाइमिंग है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'एंकर के चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगा रहा है कि वो अपनी हंसी रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'असली लाइव ब्रॉडकास्टिंग इसे ही कहते हैं.'

यह भी पढ़ें | 7 रुपये के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पंजाब का मजदूर परिवार, पत्नी के एक फैसले से रातोंरात चमकी किस्मत

यह भी पढ़ें | जिस बंदर को थप्पड़ मार रही थी भीड़, उस पर था 51 हजार रुपये का इनाम; पलवल का निकला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spain, Live Broadcast Accident, Viral Video, Weather Report, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com