उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दी आते ही कोहरे, स्मॉग और धुंध को देखते हुए सभी बड़े एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट तय कर दी है. एक्सप्रेसवे के संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी यूपीडा (UPEIDA) ने नया टाइमटेबल जारी किया है. इससे ठंड के मौसम में कोहरे के बीच वाहन हादसों की आशंका को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. यूपीडा ने गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे रास्तों के लिए वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी है. 1 नवंबर से 15 फरवरी तक ये स्पीड लिमिट लागू रहेगी.अगर रफ्तार की सीमा क्रॉस की तो ट्रैफिक चालान कटेगा.
यूपीडा के बड़े एक्सप्रेसवे और वाहनों की गति सीमा
1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
2. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
3. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
4. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
5. गंगा एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा तय
सामान्य वक्त में कारों की अधिकतम गति सीमा 120 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 100 किमी प्रति घंटा होती है. लेकिन नवंबर से फरवरी तक चार महीनों में अधिकतम स्पीड लिमिट कम कर दी जाती है. यमुना अथॉरिटी (YEIDA) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर भी सर्दियों पहले गति सीमा घटाकर हल्के वाहनों के लिए 75 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्दियों में वाहनों की स्पीड लिमिट
हल्के वाहन (M1 कार, जीप, 8 सीटों तक प्राइवेट वाहन)
दिन का समय (सुबह 8 बजे से रात 8 बजे): अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा
रात का समय (रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक): अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा
यात्री वाहन (M-2 और M-3- यात्री बसें और टेंपो ट्रैवलर)
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक: अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: अधिकतम 50 किमी प्रति घंटा
भारी मालवाहक वाहन (N श्रेणी- डंपर, ट्रक-ट्रेलर)
सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक: अधिकतम 50 किमी प्रति घंटा
रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक: अधिकतम 40 किमी प्रति घंटा
स्पीड लिमिट क्रॉस की तो ट्रैफिक चालान
यूपीडा ने एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) में नई स्पीड लिमिट को सूचित कर दिया है. एक्सप्रेसवे के मुख्य रास्तों, एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर एचडी कैमरों और रडार सेंसर के जरिये गति सीमा की 24 घंटे लाइव निगरानी हो रही है. अगर गाड़ी गति सीमा से तेज चलता पाई गई तो ऑटोमैटिक तरीके से ऑनलाइन ट्रैफिक चालान कट जाएगा. स्पीड लिमिट और ओवरस्पीडिंग को लेकर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.
कोहरे के लिए खास इंतजाम
सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए यूपीडा और पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजमेंट बनाया है.किसी एक्सप्रेसवे पर कोहरे से दृश्यता 50 मीटर से भी कम होगी तो वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रोका जाएगा. टोल प्लाजा, पार्किंग एरिया, पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर वाहन रोके जाएंगे. कोहरा छंटने के बाद ही पुलिस और एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी टीम के गश्त वाहनों के पीछे इन वाहनों को काफिले में धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा. इससे वाहनों के टकराने या हादसे का खतरा नहीं रहेगा.
कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे: 1800-123-3127, 1800-123-3128 6390001213, 6390001214, 7818072620
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: 1800-889-0972, 1800-889-1032 8810763962, 8810763963
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: 1800-889-4776, 1800-889-5776 8810771898, 8810771899
- यमुना एक्सप्रेसवे: 1800-102-7777
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
वाहन यात्रा के दौरान किसी भी सड़क हादसे, गाड़ी खराब होने या इमरजेंसी की हालत में यात्री तुरंत टोल फ्री नंबर 14449 पर संपर्क कर सकते हैं. इमरजेंसी नंबर 112, सरकारी एंबुलेंस सेवा 108-102, नेशनल हाईवे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1033 भी डायल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - बारापुला फ्लाईओवर पर जाम की टेंशन दूर? गूगल मैप्स पर लाइव ट्रैफिक अपडेट मिलने लगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं