विज्ञापन

​Poha Nashta Recipe: सिर्फ 1 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

Poha Cutlet Recipe: क्या आप भी रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता कर करके बोर हो गए हैं, तो इस आर्टिकल में बताए क्विक और टेस्टी नाश्ते को एक बार जरूर ट्राई करें.

​Poha Nashta Recipe:  सिर्फ 1 कप पोहे से बनाएं स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले
​Poha Nashta Recipe: कैसे बनाएं पोहा नाश्ता. (Image Screenshot @SuvidhaNetRasoi)

हर घर में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला एक सवाल आज नाश्ते में क्या बना है. कई बार ये सवाल परेशान भी करता है क्योंकि रोज-रोज नया क्या बनाया जाए. आमतौर पर पोहा, उपमा या पराठा ही घर में बनता है. जिसे बच्चे और बड़े रोज खा-खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको स्वाद के साथ सेहतमंद पोहा से बनने वाला एक ऐसे ही नाश्ते की रेसिपीज बता रहे हैं. जिसे आप सुबह कम समय में आसानी से बना सकते हैं. ये रेसिपी हमें @SuvidhaNetRasoi ये यू्ट्यूब वीडियो से मिली.

                                                             

कैसे बनाएं पोहा से चटपटा नाश्ता- (How To Make Tasty Poha Cutlet Recipe)

सामग्री-

  • ​पोहा
  • ​सूजी
  • ​बेसन
  • ​नमक
  • मिर्च
  • हल्दी
  • गरम मसाला
  • ​आलू का मसाला
  • तेल

​विधि-

  1. इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पोहा और आधा कप सूजी लें.
  2. इन दोनों चीजों को मिक्सी के जार में डालकर अच्छी तरह पीस लें. 
  3. पीसने के बाद इस पाउडर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. 
  4. अब इस पाउडर में थोड़ा सा बेसन मिलाएं और अपने स्वाद के हिसाब से कुछ सूखे मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डाल दें. 
  5. इस पूरे सूखे मिक्सचर में से थोड़ा सा हिस्सा एक अलग कटोरी या बाउल में निकालकर रख लें. 
  6. बाकी बचे हुए मिक्सचर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक बढ़िया आटा गूंथ लें.
  7. आटा गूंथने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें. ताकि सूजी और पोहा पानी सोखकर अच्छे से फूल जाएं. 
  8. जब आटा सेट हो जाए, तो इसकी एक बड़ी सी लोई तोड़ें. अब इसे एक बड़ी और थोड़ी मोटी रोटी की तरह बेल लें. 
  9. रोटी को थोड़ा मोटा रखने से नाश्ते का स्वाद बहुत बढ़िया आता है. 
  10. अब इस बेली हुई रोटी के ऊपर उबले आलू का चटपटा मसाला चारों तरफ अच्छे से फैलाकर लगा दें. 
  11. इसके बाद रोटी को एक किनारे से उठाते हुए धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाकर एक रोल तैयार कर लें. 
  12. अब एक चाकू की मदद से इस रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  13. इन कटे हुए टुकड़ों को हाथों में लेकर हल्का सा दबाकर चपटा कर लें. 
  14. पतले होने की वजह से ये अंदर से बहुत ही कुरकुरे बनते हैं. 
  15. अब जो सूखा मिश्रण हमने शुरुआत में अलग निकाला था, उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पतला घोल (स्लरी) बना लें. 
  16. आलू-पोहे के तैयार टुकड़ों को इस घोल में डुबोएं और गरमा-गरम तेल में डालकर अच्छे से फ्राई कर लें. 
  17. इन्हें तब तक तलें जब तक ये दोनों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं.
  18. आपका गरमा-गरम, कुरकुरा और चटपटा पोहे का नाश्ता तैयार है. इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी मलाईदार केसर कुल्फी, फटाफट नोट करें रेसिपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com