विज्ञापन

मूंछों के साथ पैदा हुआ बच्चा! इंटरनेट पर वायरल हुई तस्‍वीर; लोग बोले- 'ये दुनि‍या का पहला मामला'

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह बच्चा इक्वाडोर या भारत के अगरतला में पैदा हुआ है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है. कुछ लोग इस वीडियो को मैक्सिको का भी बता रहे हैं.

मूंछों के साथ पैदा हुआ बच्चा! इंटरनेट पर वायरल हुई तस्‍वीर; लोग बोले- 'ये दुनि‍या का पहला मामला'
एक नवजात बच्चा अपनी अनोखी मूंछों की वजह से वायरल हो गया है.
X@Niinameelah

Viral Video: इंटरनेट पर एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उस बच्चे का जन्म मूंछों के साथ हुआ है. यह वीडियो किसी अस्पताल का लग रहा है, जहां नीले रंग की चादर वाले बेड पर तौलिए में लिपटा काले बालों वाला यह बच्चा चुपचाप लेटा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में उसे अपनी आंखें खोलकर गर्दन हिलाते और महिला ने छूने पर हल्का मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है.

'ठुड्डी पर एक छोटी सी गोट्टी भी है'

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखें, तो बच्चे के चेहरे पर सिर्फ मूंछें ही नहीं हैं, बल्कि उसकी ठुड्डी पर एक छोटी सी गोट्टी भी है. उसकी थोड़ी सिकुड़ी हुई भौहें और एकटक घूरती हुई बड़ी-बड़ी आंखें देखकर ऐसा लगता है मानो वह अभी-अभी दुनिया में नहीं आया, बल्कि कोई ऐसा रिटायर हो चुका इंसान है, जो इस बात से परेशान है कि दूध के दाम बढ़ गए हैं.

टिकटॉक पर शेयर किया गया वीडियो

इस वीडियो को @Chevisjunior नाम के यूजर ने टिकटॉक पर शेयर किया था, जो अब बाकी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहा है. हालांकि NDTV इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ये वीडियो कहां का है और कब का है, इसका भी पता नहीं चल पाया है. इंटरनेट पर कुछ लोग इसके एआई होने का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ बच्चे के क्यूट रिएक्शन्स को पसंद करते हुए उसपर प्यार लुटा रहे हैं.

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस अनवेरिफाइड फुटेज पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं:-

एक यूजर ने लिखा, 'आखिर यह कैसे हो सकता है?'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'हाहा, यह AI है. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग इस पर विश्वास कर रहे हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह शायद नॉर्मल न हो. लेकिन 34 की उम्र में मेरी मूंछों से बेहतर उस बच्चे की मूंछें लग रही हैं.'

यह भी पढ़ें:- स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली ने भारी मन से मुंबई छोड़ी, बोले- 'मुझे बेंगलुरु ज्यादा अच्छा लगा'

यह भी पढ़ें:- 7 रुपये के लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पंजाब का मजदूर परिवार, पत्नी के एक फैसले से रातोंरात चमकी किस्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Newborn Baby, Moustache, Facial Hair, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com