डांस के मामले में कोई सुपर से ऊपर है, तो कोई झक्कास. यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग डांस से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं. कुछ डांस झूमने पर मजबूर कर देते हैं, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. हाल ही में वायरल एक ऐसा ही जबदस्त डांस वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं, वाह क्या नजारा है. वीडियो में एक लड़का हिट भोजपुरी गाने पर गजब का डांस करते हुए महफिल लूट रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भोजपुरी गाने पर लड़का का जबदस्त डांस (Boy Dance Bhojpuri Song)
वीडियो में देखा सकता है कि, कैसे एक लड़का मस्ती में अपने जबरदस्त डांस से पार्टी में बिजलियां गिरा रहा है. वीडियो में भोजपुरी गाना बजते ही लड़का मस्ती से थिरकना शुरू कर देते हैं. वीडियो में लड़का भोजपुरी गाना 'गुलाब जईसन खिलल बाड़ू' पर गजब के डांस मूव्स दिखाता नजर आ रहा है. लड़के का अतरंगी डांस देखकर आसपास के लोग भी भौचक्के रह जाते हैं.
डांस से मचाया तहलका (Bhojpuri Dance Video)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो lord_of_laughters नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. 5 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक छह लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर खूब चटकारे लेते हुए मौज ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मजा आ गया ब्रो डांस देखकर.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'नोरा फतेही का छोटा भाई.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई लास्ट वाला मजेदार था.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं