- यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने संभल में श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव में भजन पर डांस किया
- 71 साल की गुलाब देवी ने मंच पर राधा रानी के भजन पर कलाकारों के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ
- समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण मंत्री के इस अनोखे अंदाज को देखकर काफी खुश हुए
संभल में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जब वे राधा रानी के भजन पर झूमने लगीं. 71 साल की शिक्षा मंत्री का ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल वह रविवार रात को संभल के जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर मंडनपुर गांव में श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव आयोजन में पहुंचीं थीं. मंच पर राधा-कृष्ण की रासलीला चल रही थी. भक्ति भाव में डूबीं शिक्षा मंत्री मंच पर पहुंचीं और रासलीला के कलाकारों के साथ भजन पर झूमने लगीं.
वहां मौजूद लोगों को उनका ये अंदाज खूब भाया. गणेश चतुर्थी उत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे थे. कलाकार राधा रानी के भजन पर प्रस्तुति दे रहे थे. इसी दौरान मंत्री भी कलाकारों के साथ डांस करने लगीं. वीडियो में 71 साल की गुलाब देवी फेमस भजन 'मेरे धन राधा, श्री राधा राधा' पर कलाकारों के साथ नृत्य करती नजर आ रही हैं.
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी राधा रानी के भजन पर झूमती और नृत्य करती नजर आई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल#UttarPradesh pic.twitter.com/Z1Q4NEkClF
— NDTV India (@ndtvindia) September 22, 2026
राधा-राधा भजन पर शिक्षा मंत्री का डांस
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षा मंत्री मंच पर पहुंचीं और कलाकारों के साथ डांस करने लगीं. कलाकारों ने भी उनका हाथ पकड़ा और वे सभी एक साथ राधा-राधा गाने पर झूमते नजर आ रहे है. इस दौरान राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने उन पर पुष्प वर्षा भी की.
शिक्षा मंत्री के डांस का वीडियो वायरल
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी प्रस्तुति का आनंद लिया. वहीं शिक्षा मंत्री का ये अंदाज ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी विधायक गुलाब देवी को इस तरह मंच पर कलाकारों के साथ नृत्य करते पहली बार देखा. सोमवार को वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ी नेताओं की सक्रियता
बता दें कि इन दिनों ग्रामीण इलाकों में श्री गणेश चतुर्थी और रासलीला कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. कई जगह धार्मिक आयोजन देर रात तक 2 से 3 बजे तक चल रहे हैं. उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी भी धार्मिक आयोजनों में पहुंच रही हैं. दरअसल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रियता बढ़ने लगी है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-'बदल दो संभल का नाम', योगी सरकार की मंत्री ने की मांग, दिए ये तर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं