कहते हैं कि एक अच्छा टीचर वही है, जो अपनी क्लास के हर बच्चे को एक समान समझे और किसी को पीछे न छूटने दे. हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक खूबसूरत वीडियो ने इस बात को साबित कर दिखाया है. वीडियो में एक जिम टीचर ने ऐसा काम किया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. वीडियो में टीचर ने एक दिव्यांग बच्ची को बिल्कुल अकेला नहीं पड़ने देता और उसे गोद में उठाकर बाकी बच्चों के साथ डांस करने में उसकी मदद करता है. टीचर के इस कदम ने इंटरनेट पर लाखों लोगों की आंखें नम कर दी हैं.

टीचर ने बच्ची के चेहरे पर ला दी मुस्कान
वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब स्कूल में सभी बच्चे एक साथ लाइन में खड़े होकर म्यूजिक की धुन पर डांस कर रहे होते हैं, तब एक दिव्यांग बच्ची अलग खड़ी नजर आती है. वो फिजिकली डिसेबिलिटी के कारण बाकी बच्चों की तरह खुद से डांस नहीं कर सकती थी, लेकिन जिम टीचर ने बिना एक पल गंवाए आगे बढ़कर उस बच्ची को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सहारा देकर बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस करने में उसकी मदद की.
ये भी देखें-एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्च में आया नजर
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को '@MarioNawfal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें टीचर की इस तरकीब से वो बच्ची भी पूरी तरह से उस डांस परफॉर्मेंस का हिस्सा बन पाई. उसके चेहरे पर छाई खुशी और मुस्कान ये बताने के लिए काफी थी कि ये पल उसके लिए कितना खास होगा. टीचर ने उस बच्ची को ये महसूस नहीं होने दिया कि वो अपने दोस्तों से किसी भी मायने में अलग है. वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों का दिल जीतने लगा और मिनटों में वायरल हो गया. वीडियो देख चुके लोग टीचर के इस रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि, 'दुनिया को ऐसे ही दयालु शिक्षकों की जरूरत है जो हर बच्चे में आत्मविश्वास भर सकें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं