फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच अमेरिका के बोस्टन शहर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो में एक पुलिसकर्मी क्राउड के बीच फुटबॉल से खेलता नजर आ रहा है. खास बात यह है कि आसपास मौजूद फुटबॉल फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिसकर्मी ने दिखाया फुटबॉल का हुनर
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोस्टन पुलिस का एक अधिकारी क्राउड के बीच फुटबॉल को उछालकर लगातार कंट्रोल करता है. उनके आसपास खड़े लोग तालियां बजाकर उनको चीयर कर रहे हैं. इस दौरान पूरा माहौल किसी बड़े मैच के सेलिब्रेशन जैसा दिखाई दे रहा है.
पुलिस विभाग ने शेयर किया वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को @bostonpolice नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ लिखा गया कि फीफा वर्ल्ड कप शहर में हो तो कम्युनिटी पुलिसिंग का अंदाज भी कुछ अलग हो जाता है. अधिकारियों ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फेंस के साथ मिलकर फैन फेस्ट के पहले दिन का आनंद लिया.
यहां देखें वीडियो
Community policing looks a bit different when the @FIFAWorldCup is in town! Our officers celebrated alongside fans, both international and local, during Day 1 of @FWC26Boston Fan Fest on City Hall Plaza! pic.twitter.com/KmxHAwAoHx
— Boston Police Dept. (@bostonpolice) June 13, 2026
वीडियो पर मिला रिएक्शन
वायरल वीडियो को लेकर एक शख्स ने लिखा कि इसीलिए फुटबॉल को 'द ब्यूटीफुल गेम' कहा जाता है. यह अकेला ऐसा खेल है जो लोगों को आपस में जोड़ता है. वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि कसम से, उन 'कीपी-अप्स' में से एक उसकी ग्लॉक से टकराकर उछली. वहीं तीसरे आदमी ने लिखा कि हमेशा ऐसा ही होना चाहिए. एक ऑफिसर होने का एक हिस्सा उन लोगों के प्रति भरोसा होना है जिनकी आप पुलिसिंग कर रहे हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं