विज्ञापन

FIFA वर्ल्ड कप के गोल्डन बूट में कितना सोना होता है? फैंस भी नहीं जानते होंगे जवाब

FIFA World Cup Golden Boot: फुटबॉल की दुनिया में FIFA वर्ल्ड कप सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपनी टीम को विश्व विजेता बनाए.

FIFA वर्ल्ड कप के गोल्डन बूट में कितना सोना होता है? फैंस भी नहीं जानते होंगे जवाब

FIFA World Cup Golden Boot: फुटबॉल की दुनिया में FIFA वर्ल्ड कप सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है. हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपनी टीम को विश्व विजेता बनाए. इस वर्ल्‍ड कप में ऐसे भी प्राइज हैं, जिनकी चमक सोने से कम नहीं होती. इनमें से एक है गोल्डन बूट (Golden Boot). यह बूट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. पर बहुत कम लोगों को यह पता है कि आखिर इस ट्रॉफी में कितना सोना होता है और इसकी असली कीमत क्या है. 

ट्रक के पीछे क्‍यों लिखा होता है, Horn OK Please

क्या है गोल्डन बूट

गोल्डन बूट FIFA वर्ल्ड कप का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है. यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल किए हों. अगर दो या अधिक खिलाड़ियों के गोल बराबर हों, तो असिस्ट और खेले गए मिनटों के आधार पर विजेता का फैसला किया जाता है. 

इस पुरस्कार को पाने वाले खिलाड़ियों के नाम फुटबॉल इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं. मिरोस्लाव क्लोजे, रोनाल्डो, हैरी केन, किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी इस सम्मान को हासिल कर चुके हैं. 

गोल्डन बूट में कितना सोना होता है

नाम सुनकर लोगों को लगता है कि यह बूट ट्रॉफी शुद्ध सोने से बनी होती होगी. लेकिन ऐसा नहीं है. गोल्डन बूट ट्रॉफी मुख्य रूप से धातु से बनाई जाती है और उसके ऊपर Gold Plating चढ़ाई जाती है. 

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

यानी इसमें ठोस सोने की बड़ी मात्रा नहीं होती. इसका आकर्षण और महत्व इसके सोने की मात्रा से नहीं, बल्कि इसके सम्मान से जुड़ा होता है. FIFA ने कभी सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया कि ट्रॉफी में कितने ग्राम सोना इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसमें केवल गोल्ड प्लेटिंग के रूप में सीमित मात्रा में सोने का उपयोग होता है. 

क्या पुराने घर-हवेली सच में भूतिया होते हैं? पुरानी इमारतों से भूतिया आवाजें कैसे आती हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fifa World Cup, FIFA World Cup 2026, Golden Boot Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com