विज्ञापन

फुटबॉल स्टार लेकिन सिंपल लाइफस्टाइल, Raul Jimenez की ऑफ-द-फील्ड दुनिया कैसी है?

अगर आप भी फुटबॉल के दीवाने हैं तो आप राउल जेमेनेज को तो जरूर जानते होंगे. आपने उनको फील्ड में कई सारे गोल्स करते देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी लाइफस्टाइल कैसी है.

फुटबॉल स्टार लेकिन सिंपल लाइफस्टाइल, Raul Jimenez की ऑफ-द-फील्ड दुनिया कैसी है?
कैसी ही मैक्सिको के फेमस फुटबॉलर राउन जेमेनेज की लाइफस्टाइल. ( Image Source- @raulalonsojimenez9/Instagram)

FIFA World Cup 2026 का आगाज हो चुका है. पहला मैच मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहा है. अब जब बात इन दो टीमों की हो रही है तो मैक्सिको के स्टार स्ट्राइकर राउल जिमेनेज (Raul Jimenez) को कैसे भूल सकते हैं. वो जब भी फुटबॉल ग्राउंड पर गोल करते हैं तो हजारों फैंस उनको चियर करते हैं. 

ग्राउंड पर इतना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राउल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका एक अलग ही फेस सामने आता है. उनके सोशल मीडिया पर नजर डाली तो हमें पता लगा कि इतना बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला इंसान असल जिंदगी में बहुत ही शांत और फैमिली से जुड़े हुए हैं.

करोड़ों लोगों के बीच फेमस होने के बावजूद भी राउल अपनी पर्सनल लाइफ काफी सादगी से जीते हैं. उनके इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में फुटबॉल ग्राउंड के अलावा, बैंड कोलैब और उनकी वाइफ के साथ उनके क्यूट मूमेंट नजर आते हैं. 

राउन जिमेनेज की सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखने के बाद यही समझ आता है कि फुटबॉल के बाद उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी उनका परिवार है. उनकी वाइफ डेनिएला बासो जो की एक मैक्सिसन एक्ट्रेस है और उनके दोनों बच्चों के साथ की कई तस्वीरें उनकी प्रोफाइल पर देखने को मिल जाएंगी. फिर वो चाहे फैमिली वैकेशन हो या घर पर बिताए गए खास पल.

ये तस्वीरे बताती हैं कि वो सिर्फ एक फेमस खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक फैमिली मैन भी हैं.  

बच्चों के साथ बिताते हैं क्वालिटी टाइम

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी बेटी के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरे भी शेयर की थी. वो अपने बच्चों के साथ घूमते और कई स्पेशल दिनों को भी सेलीब्रेट करते हैं.

ट्रैवल पसंद है

इसके अलावा राउल घूमने के भी शौकीन हैं. उनकी फीड में अलग-अलग देशों की खूबसूरत लोकेशन में कई सारी तस्वीरें देखने को भी मिलती हैं. राउल और डेनिएला दोनों ही घूमने के शौकीन हैं. 

राउल और डेनिएला की लव स्टोरी 

राउल जिमेनेज और उनकी मंगेतर डेनिएला बासो की लव स्टोरी फिल्मी है. डेनिएला एक मैक्सिकन एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई फेमस मैक्सिकन टीवी शो में काम क्या है. राउल जिमेनेज से मिलने से पहले ही अपने काम की वजह से वह टेलीविजन पर एक जाना-माना चेहरा बन चुकी थीं. 2017 जुलाई में ये कपल एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिला था. उन्होंने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा था. साल 2020 में उनकी बेटी आर्या का जन्म हुआ. इसके बाद 5 मई 2022 को उनके बेटे एंडर का जन्म हुआ. 

फरवरी 2025 में, राउल जिमेनेज ने एक और बड़ी खबर शेयर की. उन्होंने बताया कि डेनिएला बासो ने उनके प्रपोजल को मंजूरी दे दी है. उन्होंने स्विस आल्प्स से तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "स्विस आल्प्स को गवाह बनाकर, आज हम सिर्फ़ एक कमिटमेंट नहीं, बल्कि ज़िंदगी भर साथ रहने का वादा कर रहे हैं. मैं तुमसे प्यार करता हूँ! उसने हाँ कह दिया!" हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें पति-पत्नी बताया गया है, लेकिन शादी के बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें: ज्यादा जुड़ाव भी बना सकता है दूरी! 24x7 जुड़े रहने के दौर में क्यों जरूरी हो गई है 'Micro Privacy'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA World Cup 2026, Raul Jimenez
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com