Blinkit delivery boy viral video: आजकल सोशल मीडिया पर रील और ग्लैमर की चकाचौंध के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है. एक लड़का, जो अपनी साइकिल पर सवार होकर दूसरों की भूख मिटाने के लिए सामान पहुंचा रहा है, उसने अपनी पहली कमाई का जो हिसाब दिया है, उसे सुनकर आप भी उसे सलाम करेंगे. झिझक को पीछे छोड़ मेहनत को गले लगाने वाले मनीष की ये कहानी हर उस शख्स के लिए सबक है, जो काम को छोटा या बड़ा समझते हैं.
ये भी पढ़ें:-26 की उम्र में बने करोड़पति...स्टार्टअप बेचकर हुए मालामाल, अब लग्जरी छोड़ क्यों चुना सेहत और सादगी का रास्ता?
मनीष नाम के इस नौजवान ने इंस्टाग्राम (@manish_bhai_vestige47) पर अपनी जिंदगी के एक नए सफर की झलक पेश की है. मनीष ने 'Blinkit' में डिलीवरी एजेंट के तौर पर अपना पहला दिन बिताया. मजे की बात यह है कि उसके पास कोई लग्जरी बाइक नहीं थी, बल्कि उसने और उसके दोस्त ने मिलकर साइकिल से ही ऑर्डर्स डिलीवर करने का फैसला किया. वीडियो में मनीष अपने दोस्त के साथ साइकिल की पिछली सीट पर बैठा नजर आता है और बड़े ही बेबाक अंदाज में बताता है कि कैसे उसने अपने काम की शुरुआत की.
साइकिल से सफर और पहली कमाई का हिसाब (Blinkit delivery first day earnings)
मनीष ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने पार्ट-टाइम के तौर पर यह काम शुरू किया है. उन्होंने सिर्फ डेढ़ घंटे तक ब्लिंकिट के लिए डिलीवरी की. इस छोटे से वक्त में मनीष ने साइकिल चलाकर लोगों के घरों तक सामान पहुंचाया और अपनी पहली कमाई के रूप में 64 रुपये हासिल किए. सोशल मीडिया पर यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे, लेकिन मनीष के चेहरे की मुस्कान और उसकी ईमानदारी ने इसे 'अनमोल' बना दिया है.
ये भी पढ़ें:-जेल है या जन्नत? स्वीडन की जेल का वीडियो देख दंग रह गए भारतीय, सुविधाओं में 5-स्टार लग्जरी होटल को दी मात
पड़ोसियों ने देखा तो क्या हुआ? (No Shame in Hard Work: Delivery Boy's Message)
वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा वो है जब मनीष बताता है कि, काम के दौरान उसने एक पार्सल अपने पड़ोसी के घर भी डिलीवर किया. अक्सर लोग सोचते हैं कि 'लोग क्या कहेंगे?', लेकिन मनीष ने इसे बड़े ही सकारात्मक तरीके से लिया. उसने कहा कि अब सब जान गए हैं कि वह पार्ट-टाइम डिलीवरी का काम करता है, लेकिन उसे इस बात की कोई शर्म या झिझक नहीं है. उसका मानना है कि ईमानदारी से किया गया कोई भी काम छोटा नहीं होता.
ये भी पढ़ें:-फ्लाइट में पैसेंजर ने ऐसे पूरी की अपनी सालों पुरानी हसरत, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
इंटरनेट पर दुआओं की बारिश (Social Media Reaction to Manish's Viral Video)
इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन दुआओं और तारीफों से भर गया. एक यूजर ने लिखा, 'भाई तेरी इनोसेंसी ने दिल जीत लिया,' वहीं एक अन्य शख्स ने भावुक होकर लिखा, 'ईश्वर तुझे 64 रुपये से 64 अरब तक पहुंचाए.' लोगों को मनीष की 'बेस्ट लाइन' 'काम करने में कोई शर्म नहीं आनी चाहिए' सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. यह वीडियो उन लाखों डिलीवरी एजेंट्स के संघर्ष को भी बयां करता है जो धूप और ट्रैफिक की परवाह किए बिना महज 10-15 मिनट में हमारे दरवाजे पर दस्तक देते हैं. मनीष की यह कहानी हमें सिखाती है कि कामयाबी की शुरुआत हमेशा बड़े दफ्तरों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कदमों और सच्ची मेहनत से होती है. 64 रुपये की वह कमाई सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि मनीष के स्वाभिमान की जीत है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं