- नोएडा एयरपोर्ट पर आज से उड़ानें शुरू हो गई हैं. पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट की है.
- पहली फ्लाइट में 75 बिजनेसमैन लखनऊ से जेवर एयरपोर्ट आएंगे. फ्लाइट को वाटर कैनन सैल्यूट दिया जाएगा
- नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ शाम को फ्लाइट जाएगी, जिसमें 170 किसान सीएम योगी से मिलने जाएंगे
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आज 15 जून से यात्री उड़ानों की शुरुआत हो रही है. इंडिगो (IndiGo) की पहले दिन उद्घाटन के लिए तिहरा रूट (Lucknow-Noida-Bengaluru)तैयार किया है. पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी, जिसमें यूपी के 75 के करीब कारोबारी जेवर एयरपोर्ट आएंगे. इसे वाटर कैनन सैल्यूट दिया जाएगा. वहीं शाम को नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी जाएगी, जिसमें जेवर के 175 किसान लखनऊ जाएंगे. लखनऊ से नोएडा आने वाला विमान बेंगलुरू जाएगा. ऐसे में यह त्रिकोणीय रूट पूरा होगा.
पहली उड़ान: लखनऊ से नोएडा (फ्लाइट नंबर 6E-2278)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के इतिहास में सबसे पहली लैंडिंग करने वाली उद्घाटन उड़ान लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी. यह फ्लाइट सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी. ठीक एक घंटे बाद सुबह 8:05 बजेनोएडा एयरपोर्ट (DXN) पर लैंड करेगी. जेवर एयरपोर्ट पर टचडाउन करते ही इस विमान का भव्य वाटर कैनन सैल्यूट से स्वागत किया जाएगा.
इस फ्लाइट में कौन-कौन मेहमान
इसमें दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नामी बिजनेसमैन, उद्यमी और आम पैसेंजर्स शामिल हैं. इन लोगों ने पहली लैंडिंग फ्लाइट के लिए काफी पहले से अपनी टिकटें बुक कराई थीं.विमानन मंत्रालय, DGCA और एयरपोर्ट ऑपरेटर (Zurich Airport/NIAL) के कुछ शीर्ष अधिकारी भी इस पहली फ्लाइट में सफर कर रहे हैं.नोएडा में लैंड करने के बाद यही विमान सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगा.
ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा

दूसरी उड़ान: नोएडा से लखनऊ (फ्लाइट नंबर 6E-2279)
यह नोएडा एयरपोर्ट से शाम को उड़ान भरने वाली विशेष वापसी उड़ान है. यह विमान दोपहर में बेंगलुरु से उड़कर शाम 6:20 बजे नोएडा आएगा. इसके बाद शाम 6:55 बजे यह नोएडा (DXN) से उड़ान भरेगा और रात 8:00 बजे लखनऊ (LKO) पहुंचेगा. इस उड़ान में जेवर के 170 किसान और मजदूर भी बैठे होंगे. जेवर के इन 170 किसानों में 20 महिलाएं भी शामिल हैं. इन्होंने इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीनें सरकार को दी थीं. जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह इस किसान दल को अपने साथ लेकर इस फ्लाइट से लखनऊ जा रहे हैं.नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान यह समूह सीधे लखनऊ पहुंचेगा. जहां वो सब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. आकासा एयरलाइन की उड़ानें कल से शुरू होंगी.
जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान
#WATCH | Noida, UP | A farmer says, "The airport has been built on our land. We are very happy as we have become partners in the nation's development. I extend my heartfelt thanks to PM Modi, UP CM Yogi-ji and our MLA; this will employ future generations..." https://t.co/S31d4YiP4F pic.twitter.com/eTvRl8I9fv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 15, 2026
नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन
लखनऊ से नोएडा पहली उद्धघाटन फ्लाइट के साथ पहले दिन 6-7 उड़ानें होंगी. लखनऊ से नोएडा की फ्लाइट 7:05 बजे टेक ऑफ के बाद 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर उतरेगी. फिर हैदराबाद-नोएडा (06-8:35), नोएडा-अमृतसर ( 10:10-11:20), नोएडा- बेंगलुरु (8:35-11:05), अमृतसर-नोएडा (12:15-1:20), बेंगलुरु -नोएडा (15:45-18:20), नोएडा-हैदराबाद (14:50-16:50) और आखिरी फ्लाइट दिन की नोएडा-लखनऊ शाम को (18:55-20:00) होगी.
नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली महिलाओं ने CM योगी आदित्यनाथ और PM मोदी का धन्यवाद किया. पहली फ्लाइट में सफर करने के लिए ही पश्चिम विहार से जेवर एयरपोर्ट पर तमाम यात्री आए थे. उन्होंने कहा कि पहली फ्लाइट चाहे कहीं भी जाती, वे उसमें सफ़र करने के लिए उत्सुक थे. ताकि वो इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन सकें.
सीआरसी ग्रुप के साथ उद्योगपतियों, उद्यमियों, निवेशकों और कारोबारी नेताओं को समूह लखनऊ से नोएडा आ रहा है. कारोबारियों का कहना है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स बढ़ेगी. नोएडा ग्रेटर नोएडा बड़ा बिजनेस हब बनकर उभर रहा है. उद्योगों के लिए यहां निवेश के नए अवसर और रोजगार पैदा होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं