Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: हिन्दू धर्म में अमावस्या की तिथि बेहद पुण्यदायी और महत्वपूर्ण मानी जाती है. आज यानी 15 जून को सोमवती अमावस्या मनाई जा रही हैं. चुकीं ये अमावस्या अधिक मास में पड़ रही है, इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. साथ ही आज के दिन मलमास या पुरुषोत्तम मास का समापन हो रहा है. सोमवती अमावस्या के मौके पर भगवान शिव, माता पार्वती और पितरों की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको सोमवती अमावस्या का दान-स्नान का मुहूर्त और जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं.
सोमवती अमावस्या से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.
सोमवती अमावस्या पर आज करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, आज के दिन कुछ उपाय करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
- ज्योतिषाचार्य आज शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की सलाह देते हैं.
- अगर आसपास पीपल का पेड़ नहीं है, तो दक्षिण दिशा में सरसों के तेल या घी का दीपक जलाया जा सकता है.
- आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए घर के ईशान कोण में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं.
- गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को भोजन कराना भी शुभ माना गया है.
Somvati Amavasya 2026 LIVE: उज्जैन में श्रद्धालुओं ने लगाई शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पर भक्तों की भीड़
#WATCH हरिद्वार(उत्तराखंड): सोमवती अमावस्या के अवसर पर हर की पौड़ी पर पावन स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। pic.twitter.com/3Vo1PxnzxI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
Somvati Amavasya 2026 LIVE: सोमवती अमावस्या पर मां गंगा की दिव्य और भव्य आरती
आज सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं के जन सैलाब के बीच माँ गंगा की दिव्य व भव्य आरती। माँ गंगा की कृपा सभी पर बनी रहे।
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) June 14, 2026
हर हर गंगे।।#UttarakhandPolice #somvatiamavasya pic.twitter.com/qRJSAlmxHF
Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
सोमवती अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं. इस अमावस्या पर शिव गायत्री मंत्र का जाप किया जा सकता है. शिव गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होता है. इसके अतिरिक्त शाम के समय इस मंत्र का जाप किया जाता है. शिव गायत्री मंत्र यानी ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात का जाप करने पर पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.
Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पर क्या दान करें?
सोमवती अमावस्या पर चावल, दाल, आटा, घी और गुड़ जैसी चीजों का दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान भी कर सकते हैं.
Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पूजा विधि
सनातन धर्म में अमावस्या तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. सोमवती अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान, दान और पितरों का तर्पण बेहद फलदायी माना जाता है. साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है.
Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पूजा विधि
स्नान-दान
इस दिन पवित्र नदियों गंगा, यमुना आदि या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. पितरों के निमित्त दान करना उत्तम माना जाता है.
पीपल पूजा
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास होता है. पीपल की 108 परिक्रमा करने से सुख-समृद्धि आती है.
पितृ तर्पण
इस दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें शांति मिलती है और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है.
पति की लंबी आयु
विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास रखती हैं.
Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या दान-स्नान का शुभ मुहूर्त
आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. पवित्र स्नान के लिए यह सबसे उत्तम समय माना गया है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा. पूजा और मांगलिक कार्यों के लिए ये समय शुभ माना जाता है. इसके अलावा शाम 5:23 बजे से 7:08 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा.
Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या की तिथि
दैनिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या तिथि 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गई है. वहीं, इसका समापन आज यानी 15 जून को सुबह 08 बजकर 24 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए सोमवती अमावस्या आज यानी 15 जून को मनाई जा रही है.