विज्ञापन

चेंज नहीं था तो शादी वाले घर में Blinkit डिलीवरी बॉय को ऐसे किया पेमेंट, Video देख हंसी नहीं रुकेगी!

शादी के घर में Blinkit डिलीवरी एजेंट को 2000 रु के बिल के बदले 2100 रु की नोटों की माला पहनाकर पेमेंट किया गया. इस मजेदार और देसी अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

चेंज नहीं था तो शादी वाले घर में  Blinkit डिलीवरी बॉय को ऐसे किया पेमेंट,  Video देख हंसी नहीं रुकेगी!
शादी में Blinkit वाले को ऐसे किया पेमेंट, 2100 रु की माला पहनाकर बना दिया दूल्हा!

शादी का माहौल हो और कुछ हटके न हो, ऐसा कैसे हो सकता है! सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Blinkit डिलीवरी एजेंट को पैसे देने का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया गया कि हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया. 2000 रु के बिल के बदले 2100 रुपये की नोटों की माला पहनाकर पेमेंट किया गया और यही पल इंटरनेट पर छा गया.

शादी वाले घर में हुआ मजेदार वाकया

यह घटना एक शादी वाले घर की है, जहां तैयारियां जोरों पर चल रही थीं. इसी बीच ब्लिंकिट से ऑर्डर आया, जिसका बिल 2000 रु था. जब डिलीवरी एजेंट ने चेंज मांगा, तो घरवालों के पास छुट्टे पैसे नहीं थे. ऐसे में परिवार ने एक अनोखा और मजेदार तरीका निकाला. उन्होंने एजेंट को सीधे 2100 रु की पारंपरिक नोटों की माला पहनाकर पेमेंट कर दिया, जो आमतौर पर शादी में इस्तेमाल होती है.

देखें Video:

डिलीवरी एजेंट का रिएक्शन बना वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी एजेंट इस अनोखे पेमेंट को मुस्कुराते हुए स्वीकार करता है और माला पहन लेता है. घरवाले मजाक करते हुए कहते हैं कि अब उन्हें खुद ही नोट अलग करने होंगे क्योंकि वे शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं. इस दौरान माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का और मजेदार नजर आता है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स भी खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Bhavya Shridhar द्वारा शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, पीओवी - ब्लिंकिट वाले भैया शादी वाला घर तक डिलीवरी करते हैं. वीडियो देखते ही लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. कुछ यूजर्स ने इसे शादी सीजन का परफेक्ट मोमेंट बताया. एक यूजर ने मजाक में कहा, कि अतिरिक्त 100 लेबर चार्ज है. वहीं, एक अन्य ने लिखा- श्रीधर रॉक्स, भइया शॉक्स.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: केरल की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी टूरिस्ट, 14 दिनों के अनुभव को बताया ‘ज़िंदगी का सबसे खास सफर' -देखें Video

क्या सच में भूत होते हैं? वैज्ञानिकों ने बताया क्यों पुरानी इमारतों में लगता है डर, वजह हैरान कर देगी

बारिश में दिखी इंसानियत! भीग रहा था ऑटो ड्राइवर, महिला ने किया ऐसा काम, कहानी से सबको मिल रही सीख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blinkit Delivery Boy, Delivery Boy, Delivery Boy Garland Payment, Viral Video, Blinkit Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com