विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, फार्महाउस के स्विमिंग पूल में मृत मिला, साथियों संग चल रही थी वीकेंड पार्टी

हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ऑफिस साथियों के साथ चल रही वीकेंड पार्टी के दौरान संदिग्ध हालत मौत हो गई. उसका शव फार्महाउस के स्विमिंग पूल में मिला. पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, फार्महाउस के स्विमिंग पूल में मृत मिला, साथियों संग चल रही थी वीकेंड पार्टी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर गांडला रामू के पिता ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप.

हैदराबाद: तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. 27 साल का इंजीनियर जिले के चौतुप्पल मंडल के कोय्यालगुडेम गांव के एक फार्महाउस में अपने ऑफिस के साथियों के साथ वीकेंड पार्टी कर रहे थे. इस बीच वह स्विमिंग पूल में अचेत अवस्था में पाया गया. साथी उसे असप्ताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

साथियों के साथ पार्टी कर रहा था इंजीनियर

पुलिस के अनुसार, मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान गांडला रामू मूल निवासी मनचेरियल जिले के रूप में हुई है. रामू हैदराबाद के रामंतपुर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे. वह अपने ऑफिस के करीब 15 साथियों और टीम लीडर के साथ कोय्यालगुडेम गांव के एक फार्महाउस में वीकेंड पार्टी कर रहे थे. शनिवार शाम को पार्टी शुरू हुई जो देर रात तक चली. इसी बीच रामू फार्महाउस में बने स्विमिंग पूल में अचेत अवस्था में पाए गए. साथी तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचाये, जहां  जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर 6 माह के बच्चे को लेकर बिल्डिंग से कूदी, महिला की मौत, बच्चे की बच गई जान

सॉफ्टवेयर इंजीनियर गांडला रामू की दोस्तों के साथ आखिरी सेल्फी.

शरीर पर चोट के निशान 

घटना की सूचना मिलते ही चौतुप्पल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कुछ चोटों के निशान होने की बात समाने आई है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है. पुलिस के लिए परेशानी वाली बात यह है कि फार्म में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इससे अभी तक कुछ साफ नहीं हो सका है. 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लाख रुपये सैलरी... फिर भी वीकेंड पर चला रहा रैपिडो, पोस्ट कर लिखी दिल की बात

इस फार्महाउस में चल रही थी पार्टी.

मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप  

चौतुप्पल निरीक्षक एन मन्मथ राव ने कहा, “मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, इसलिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है. पार्टी में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. मृतक के पिता जी. अंजैया ने हत्या का आरोप लगाया है“. 

इंजीनियर के घर कुबेर का खजाना! छापे में मिलीं 5 इमारतें, 2 फार्महाउस और 97 प्लॉट्स

पिता जी. अंजैया ने बेटे गांडला रामू की हत्या का लगाया आरोप.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad News, Yadadri Bhuvanagiri Telangana, Hyderabad News In Hindi, Software Engineer Dead, Telangana Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com