विज्ञापन

शादी के 15 साल बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, इंश्योरेंस के पैसे के लिए रची हादसे की कहानी

शादी के करीब 15 साल बाद दो बच्चों की मां रही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. लेकिन महिला की साजिश केवल पति को रास्ते से हटाने भर की नहीं थी, वो इंश्योरेंस का पैसा भी हड़पना चाह रही थी. इसलिए उसने हादसे की झूठी कहानी गढ़ी.

शादी के 15 साल बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, इंश्योरेंस के पैसे के लिए रची हादसे की कहानी
आरोपी प्रेमी, महिला और उसके पति की फाइल फोटो.
NDTV
  • CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, तकनीकी डेटा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ और ही कहानी सामने आई.
  • चोटें सड़क दुर्घटना जैसी नहीं थीं. पोस्टमार्टम और तकनीकी सबूतों से साफ पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी.
  • पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वो गंगाशेखर के साथ चार साल से रिश्ते में थी.
कामारेड्डी:

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है. लेकिन कई बार ऐसी-ऐसी कहानियां सामने आ जाती हैं, जो इस रिश्ते की मर्यादा को दागदार कर रही हैं. शादी के कई साल बाद भी अवैध संबंध और पार्टनर की हत्या तक की साजिश की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसी ही एक घटना दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना के सामने आई है. जहां शादी के करीब 15 साल बाद दो बच्चों की मां रही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. महिला की साजिश केवल पति को रास्ते से हटाने भर की नहीं थी. बल्कि वो पति के इंश्योरेंस का पैसा भी हड़पना चाह रही थी. महिला ने पति की हत्या की कहानी को हादसा बताने की कोशिश की. पुलिस शिकायत में इसे रोड एक्सीडेंट बताया. लेकिन बाद में जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 

हादसे में पति की मौत की बताई थी वजह

दरअसल पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार करने वाला यह मामला तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के सदाशिवनगर मंडल के मारकल गांव की है. जहां की महिला रेणुका ने 22 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति कांचरला राजायाह (45) की रात में अपने खेत जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उसने दावा किया कि अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया, जिससे राजायाह का बाइकत से नियंत्रण खो गया और वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

सीसीटीवी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की बात आई सामने

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और दुर्घटनास्थल की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई. CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, तकनीकी डेटा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ और ही कहानी सामने आई. मामले में डीएसपी श्रीनिवास राव ने कहा, 'चोटें सड़क दुर्घटना जैसी नहीं थीं. पोस्टमार्टम और तकनीकी सबूतों से साफ पता चला कि यह एक सुनियोजित हत्या थी.'

कांचरला राजायाह के माता-पिता.
Photo Credit: NDTV

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस ने गंगाशेखर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस के अनुसार, गंगाशेखर (37) पिछले करीब चार साल से रेणुका के साथ रिश्ते में था. दोनों ने कथित तौर पर राजायाह को रास्ते से हटाने की साजिश रची, यह सोचकर कि उसकी मौत से उनके रिश्ते की बाधा दूर हो जाएगी और उन्हें इंश्योरेंस का फायदा भी मिलेगा.

शराब पिलाई, फिर लोहे के रॉड से पीटकर की हत्या

पुलिस ने बताया कि 21 मई को, 'गंगाशेखर राजायाह को गंधारी इलाके में ले गया, उसे शराब पिलाई और बाद में तिरमानपल्ली गांव के बाहरी इलाके में लोहे की रॉड से उस पर हमला किया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राजायाह की मौके पर ही मौत हो गई.' जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर शव और मोटरसाइकिल को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

डीएसपी ने कहा, 'शुरुआत में हमें दुर्घटना की शिकायत मिली थी, लेकिन विस्तृत जांच से अपराध के पीछे की सच्चाई सामने आई.' पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, पीड़ित की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं. आरोपी महिला कांचरला रेणुका और उसके बॉयफ्रेंड कांचरला गंगाशेखर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamareddy, Kamareddy News Of Telangana, Marital Dispute, Illicit Relationship, Illicit Relationship Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com