विज्ञापन

वेलकम किट में मिला Garbage Bag... महिला ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, बताया सबसे जरूरी गिफ्ट

बेंगलुरु की एक महिला को नई नौकरी के पहले दिन वेलकम किट में कूड़े का बैग मिला. पहले वह चौंक गई, लेकिन बाद में कंपनी का पर्यावरण के प्रति लगाव और विचारों की सराहना की.

वेलकम किट में मिला Garbage Bag... महिला ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, बताया सबसे जरूरी गिफ्ट
मनीषा दुबे को नई कंपनी से वेलकम किट में मिला गार्बेज बैग
सोशल मीडिया

नई जॉब शुरू करने पर कर्मचारियों को अक्सर कप, डायरी, टी-शर्ट या गिफ्ट वाउचर जैसी वेलकम किट मिलती है. लेकिन बेंगलुरु की एक महिला को अपनी नई कंपनी में ऐसा तोहफा मिला, जिसने पहले उसे चौंकाया और फिर प्रभावित कर दिया. महिला को वेलकम किट में एक गार्बेज का बैग दिया गया है. जिसकी स्टोरी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है. दअसल, बेंगलुरु की ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट मनीषा दुबे ने लिंक्डइन पर बताया कि हाल ही में उन्होंने एक नई कंपनी जॉइन की. पहले दिन वह भी बाकी कर्मचारियों की तरह किसी खास गिफ्ट की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन जब उन्होंने अपनी डेस्क देखी तो वहां एक कूड़े का बैग रखा था.

पहले हुई हैरानी, फिर समझ आई वजह

मनीषा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें यह सब देकखर बहुत ही अजीब लगा. हालांकि कुछ देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि हाल ही में वह नए शहर में शिफ्ट हुई हैं और ऐसे में यह चीज उनके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि यह गिफ्ट दिखने में साधारण जरूर था, लेकिन इस्तेमाल के लिहाज से बेहद उपयोगी था.

पर्यावरण को ध्यान में रखकर लिया फैसला

मनीषा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कई कंपनियां पर्यावरण संरक्षण की बातें तो करती हैं, लेकिन प्लास्टिक पैकेजिंग और अनावश्यक गिफ्ट बांटना नहीं छोड़तीं. उन्होंने अपनी कंपनी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां दिखावे की जगह उपयोगिता और पर्यावरण को प्रायोरिटी दी गई है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की सराहना

मनीषा ने अपनी पोस्ट में बताया कि यह गार्बेज का बैग मजबूत, लीकेज-फ्री और प्लास्टिक से मुक्त था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे अपने 'पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवन' की शुरुआत बताया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कंपनी की इस अनोखी सोच की तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा असरदार वे चीजें होती हैं, जो वास्तव में रोजमर्रा की जिंदगी में काम आएं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garbage Bag, Employee, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com