ऑफिस में कर्मचारियों की निगरानी कितनी होनी चाहिए, अब इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. अहमदाबाद की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने दावा किया है कि कंपनी ने उसके वॉशरूम जाने का रिकॉर्ड तैयार कर लिया है. इसके अलावा उसे अतिरिक्त समय तक ऑफिस में रुकने के लिए कहा जा रहा है. अपनी आपबीती कर्मचारी ने रेडिट (Reddit) पर पर पोस्ट कर दिया. अब पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
रेडिट पर सुनाई अपनी आपबीती
कर्मचारी ने Reddit के r/IndianWorkplace फोरम पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह पिछले करीब 10 महीनों से अहमदाबाद की एक छोटी कंपनी में काम कर रहा है. साथ ही कंपनी के प्रबंधन द्वारा उसके वॉशरूम ब्रेक्स पर नजर रखी जा रही थी. कर्मचारी के अनुसार, कंपनी ने कैलकुलेशन कर बताया कि उसने वॉशरूम में कुल 53 मिनट बिताए, जबकि कंपनी की तरफ से 30 मिनट का अनौपचारिक समय तय माना जाता है. प्रबंधन ने कहा कि उसने तय सीमा से ज्यादा समय लिया है और इसलिए उसे इसकी भरपाई के लिए 40 मिनट अतिरिक्त ऑफिस में रुकना होगा.
My company is counting my washroom breaks.
by u/arrowonfirew in IndianWorkplace
काम पर कभी नहीं पड़ा असर
कर्मचारी ने बताया कि वह पिछले 10 महीनों से इसी दिनचर्या का पालन कर रहा है और उसके काम को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं हुई. उसने यह भी बताया कि वह वॉशरूम जाते समय अपना फोन भी डेस्क पर छोड़ देता है और समय पर सभी काम पूरे करता है. डेस्क पर हमेशा मन लगाकर काम करता था.
वायरल पोस्ट पर कर्मचारियों का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोग कर्मचारी का समर्थन कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आपके कहने से पहले ही मुझे अंदाजा लगा लेना चाहिए था, लेकिन RCM इन सब बातों को समझते हैं. एक दूसरे यूजर ने लिका कि मैं भी एक कोडर हूं और आपके लिए शुभकामनाएं. हालांकि कुछ यूजर्स ने कर्मचारी को नई नौकरी तलाशने की सलाह भी दी.
यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं