Bangalore 3BHK Cost Breakdown: मेट्रो शहरों में अपना आशियाना बदलना या किराए का नया घर लेना कितना महंगा साबित हो सकता है, इसकी एक उदाहरण बेंगलुरु में देखने को मिला. नए शहर में शिफ्ट होना जेब पर कितना भारी पड़ सकता है, ये बेंगलुरु के इस कपल से बेहतर कौन जानेगा, जिनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है. टेक सिटी के नाम से फेमस बेंगलुरु शहर में एक कपल को 3BHK फ्लैट में शिफ्ट होना इतना भारी पड़ा कि, उनका कुल खर्च ढाई लाख रुपये के पार चला गया. अब सोशल मीडिया पर हर वो इंसान इस बात से वास्ता रख रहा है, जो नौकरी या बेहतर लाइफस्टाइल के लिए नए शहर का रुख करते हैं.
ये भी पढ़ें:-जानिए क्यों 4.5 साल की जमी-जमाई नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बनी ये लड़की, वजह चौंका देगी
डिपॉजिट और ब्रोकरेज ने बढ़ाया बजट (Bangalore flat deposit broker fee)
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, आना मिश्रा और उनके पार्टनर ईशान ने हाल ही में साउथ बेंगलुरु में एक 3BHK फ्लैट किराए पर लिया. इस शिफ्टिंग की सबसे बड़ी बात ये थी कि ईशान अपना सारा सामान कोलकाता से लेकर आए थे. दोनों का सबसे बड़ा खर्च मकान मालिक को दिए जाने वाले सिक्योरिटी डिपॉजिट पर हुआ. सिर्फ डिपॉजिट के तौर पर उन्हें 1.5 लाख रुपये चुकाने पड़े. इसके अलावा बिना किसी झंझट और परेशान होने के सही घर ढूंढने के लिए उन्होंने ब्रोकर की मदद ली, जिसकी फीस एक महीने का किराया यानी 37,000 रुपये बनी.
कोलकाता से बेंगलुरु सामान लाना (Interstate Packers and Movers Costs)
उन्होंने अपने इस वीडियो में बताया कि, कोलकाता से भारी फर्नीचर जैसे बेड, शू रैक, डाइनिंग टेबल और किंग साइज सोफा बेंगलुरु पहुंचाना कोई आसान काम नहीं था. इसके लिए उन्होंने पैकर्स एंड मूवर्स को 60,000 रुपये दिए. इसके अलावा आना के पुराने बेंगलुरु वाले घर से सामान शिफ्ट करने में 3,000 रुपये का खर्चा आया. फ्रिज, वॉशिंग मशीन और वॉटर प्यूरीफायर जैसी चीजों को किराए पर लेने के लिए हर महीने 2,800 रुपये तय हुए. यहां तक कि पुराने वाई-फाई कनेक्शन को नए पते पर शिफ्ट कराने के भी 700 रुपये अलग से देने पड़े.
ये भी पढ़ें:-'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?
इंटरनेट पर किराए को लेकर छिड़ी बहस (Internet Reaction on Bengaluru House Rent)
सोशल मीडिया पर जैसे ही कपल ने अपने इस पूरे खर्च का वीडियो शेयर किया, लोगों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई. 'anamishraa' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, 'बेंगलुरु में नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने पर हमने कितना खर्च किया, इसका ब्यौरा.' इस पोस्ट को अब तक एक हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: इस बेल्ट को खोलते ही पीछे लग जाती है पुलिस, पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं