Instagram Viral Video: आज के समय में एक अच्छी और जमी हुई कॉरपोरेट नौकरी छोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है. ज्यादातर लोग अपनी पूरी लाइफ 9 से 5 की नौकरी में बिता रहे हैं, भले ही उनका मन उस काम में लगे या न लगे, लेकिन अर्पिता साहू नाम की एक लड़की ने अपनी इस बंधी हुई साढ़े चार साल पुरानी नौकरी को अलविदा कह दिया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उठाया गया उनका ये कदम अब हर उस यूथ का ध्यान खींच रहा है, जो अपनी लाइफ में सही राह की तलाश रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?
आखिर क्यों लिया नौकरी छोड़ने का फैसला (Why people leave corporate jobs)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए अर्पिता ने अपने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह बताई है. अर्पिता का मानना है कि, इतने सालों तक लगातार काम करने के बाद भी उन्हें दिली खुशी नहीं मिल रही थी, जिसकी वो उम्मीद कर रही थीं.' अर्पिता के मुताबिक, 'अगर ये जानना है कि लाइफ में क्या करना है, तो सबसे पहले ये तय करना होगा कि क्या नहीं करना है.' अर्पिता के मानें तो ये फैसला लेते वक्त उन्हें न तो कोई खुशी महसूस हुई और न ही कोई दुख, बस मेंटली रिलीव फील हुआ.
अब क्या है आगे का प्लान (Future Plan Content Creation Purpose)
अर्पिता ने अपनी नौकरी छोड़ने के बाद नई मंजिल की तलाश शुरू कर दी है, फिलहाल अभी उनका पूरा ध्यान कंटेंट क्रिएशन पर है, ताकि वो अपनी पसंद के काम को समझ सकें. अर्पिता मानती हैं कि आगे का रास्ता कैसा होगा, इसकी पूरी इमेज अभी साफ नहीं है. इसके बावजूद वो आने वाले हर नए चेंजेस और एक्सपीरियंस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. अर्पिता का मानना है कि, 'बचपन से ही हमें पढ़ाई, डिग्री और कॉर्पोरेट जॉब को ही सही डिसीजन बताया जाता है, लेकिन जब इंसान खुद से ये सवाल पूछता है कि उसे वाकई क्या चाहिए, तब चेंजेस की शुरुआत होती है.' सोशल मीडिया पर लोग अर्पिता की इस हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि, 'ऐसा बड़ा फैसला लेने के बहुत हिम्मत चाहिए.'
ये भी पढ़ें:-13 साल की मेहनत और पल भर में छंटनी, DJ से बने Meta के टेक लीड...नौकरी से निकाले जाने पर छलका दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं