विज्ञापन

'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट उन लोगों का ज्यादा ध्यान खींच रही है, जो यूरोप जाने का सपना देख रहे हैं. फ्रांस में रहने वाले एक भारतीय शख्स ने बताया कि, 'बाहर की चमक-धड़क के पीछे अकेलापन और सन्नाटा कितना गहरा होता है.'

'Reels की खूबसूरती पर न जाएं!' विदेश जाकर बसने से पहले क्यों देख लेना चाहिए ये Viral Video?
यूरोप की खूबसूरत तस्वीरों के पीछे का कड़वा सच! फ्रांस में रह रहे एक भारतीय का दर्द सोशल मीडिया पर VIRAL
Photo-adi_in_france

Indian Man France Instagram Post: इंटरनेट पर जैसे ही यूरोप का नाम आता है, दिमाग में सबसे पहले साफ सुथरी सड़कें, चमचमाती ट्रेनें और आराम मजे से भरी जिंदगी की तस्वीरें उभरने लगती हैं. यही वजह है कि, हर साल हजारों भारतीय विदेश जाकर वहीं बसने का सपना देखने लगते हैं, लेकिन ये चमक-धड़क लाइफ की रियलिटी है? ने हाल ही में फ्रांस में रह रहे आदित्य नाम के एक भारतीय शख्स सोशल मीडिया पर एक ऐसी बात कही है, जिसने विदेश जाने की चाहत रखने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर.

ये भी पढ़ें:-नो वीकेंड कॉल्स, नो संडे वर्क: जब फाउंडर ने कर्मचारियों की नींद के लिए छोड़ दिए बड़े क्लाइंट्स

यूरोप का सन्नाटा और अकेलेपन का सच (Europe Silence and Loneliness Reality)

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए आदित्य ने वहां की लाइफ की एक अलग ही इमेज दिखाई है. उनका कहना है कि, 'दूर से देखने पर यूरोप बहुत ही खूबसूरत और सुकून भरा लगता है. सुविधाएं बेहतरीन हैं और लाइफस्टाइल भी शानदार है, लेकिन इस सब के बीच जिस चीज का सामना सबसे पहले होता है, वो है वहां का सन्नाटा. भारत के चहल-पहल भरे माहौल, हर वक्त पड़ोसियों का आना-जाना और नाते-रिश्तेदारों के शोर-शराबे में पले-बढ़े लोगों के लिए ये सन्नाटा झेलना आसान नहीं होता. जब आप वहां पहुंचते हैं, तो लोगों की संख्या कम होती है और आपकी सोशल लाइफ लगभग खत्म हो जाती है.'

'मेंटली तैयार रहना जरूरी है' (Mentally Prepared for Isolation Abroad)

इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में आने वाले यूथ को सलाह दी है कि, 'वे सिर्फ यूरोप की खूबसूरती देखकर फैसला न लें. वहां जाने से पहले खुद को दिमागी तौर पर अकेले रहने के लिए तैयार करें. अपने करीबियों से दूर रहने और घर का हर छोटा-बड़ा काम खुद करने की आदत डालना बहुत जरूरी है.
उनका मानना है कि ये माहौल खराब नहीं है, बस भारत के माहौल से एकदम अलग है. अगर कोई इंसान इस जमीनी हकीकत को पहले से समझ ले, तो वो नए देश में आसानी से ढल सकता है और डिप्रेशन या अकेलेपन से बच सकता है.'

ये भी पढ़ें:-अमरीका और भारत के बैंकों की तुलना पर छिड़ी बहस, अमरीकी भारतीय फाउंडर का बड़ा बयान वायरल

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस (Social Media Reactions on Europe NRI Life)

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कई प्रवासी भारतीयों ने आदित्य की बात से पूरी तरह सहमति जताई और लिखा कि, 'ये बात उनके दिल को छू गई.' वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे, 'जिन्होंने कहा कि वे भारत के शोर से तंग आकर इसी शांति और सन्नाटे की तलाश में यूरोप आए हैं.' 

ये भी पढ़ें:-13 साल की मेहनत और पल भर में छंटनी, DJ से बने Meta के टेक लीड...नौकरी से निकाले जाने पर छलका दर्द
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Europe, Loneliness, Indian, NRI, France
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com