अगर आप दिल्ली की डीटीसी या क्लस्टर बसों में सफर करती हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 16 अगस्त 2026 से दिल्ली की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब फ्री बस यात्रा के लिए सिर्फ पिंक टिकट नहीं , बल्कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा. चलिए आपको बताते हैं कि पिंक स्मार्ड कार्ड कैसे काम करेगा और अगर आपके पास ये कार्ड नहीं है तो आप फ्री में बस से सफर कर पाएंगी या किराया भरना होगा?
पिंक टिकट किया गया बंद
बता दें कि अभी तक महिलाएं बस में पिंक टिकट लेकर मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. लेकिन 15 अगस्त के बाद पिंक टिकट बंद कर दिया गया है. आज यानी 16 अगस्त से फ्री ट्रैवल करने के लिए महिला यात्री के पास वैलिड पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना जरूरी होगा.
कैसे काम करेगा पिंक सहेली कार्ड?
16 अगस्त से बस में चढ़ने के बाद महिला यात्री को अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बस में लगे कार्ड रीडर पर टैप करना होगा. कार्ड टैप होने के बाद ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. यानी सिर्फ कार्ड बनवाना ही काफी नहीं है, सफर के दौरान उसे साथ रखना और टैप करना भी जरूरी होगा.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं है तो क्या होगा?
अगर किसी महिला के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं है, तो उसे मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी. ऐसे में उसे बस में सफर करने के लिए लागू किराया देकर सामान्य टिकट लेना होगा.
कौन नहीं कर पाएगा फ्री सफर?
16 अगस्त से जिन महिला यात्रियों के पास वैलिड पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, वे मुफ्त बस यात्रा का लाभ नहीं ले पाएंगी. इसलिए अगर आप आज यानी 16 अगस्त से दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर करना चाहती हैं, तो पहले पिंक सहेली कार्ड अपने पास रखना होगा. अगर आपने पिंक कार्ड बनावाया हुआ है लेकिन उसे अपने साथ ले जाना भूल गए तो भी आप फ्री सफर नहीं कर पाएंगी और आपको किराया देना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Pink Saheli Card: दिल्ली की बसों में अब फ्री में सफर नहीं कर पाएंगी ये महिलाएं, जान लें नया नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं