विज्ञापन
20 days ago

नई द‍िल्‍ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अम‍ित शाह समेत अन्‍य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.  बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 2018 में आज ही के दिन निधन हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे. वर्ष 2015 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

उधर, झारखंड के रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अपना विरोध जारी रखे हुए हैं. छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "हम लोग 18 तारीख तक सरकार को अंतिम चेतावनी दे रहे हैं. जितनी जल्दी हो सके हमारी मांगों को मानिए नहीं तो झारखंड के कोने-कोने से छात्र आएंगे और मुख्यमंत्री आवास को घेरेंगे."

इसके अलावा देश-दुनिया की बाकी खबरों के अपडेट्स के लिए पढ़िए हमारा लाइव ब्लॉग

All Live Updates...

रांची में सीएम हेमंत सोरेन, राहुल-तेजस्वी का फूंका पुतला

झारखंड में भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका है. छात्रों ने राज्य का सभी जिलों में ऐसा करने का आह्वान किया है.

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://x.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc^tfw">#WATCH</a> | Ranchi, Jharkhand | Protest by JPSC-JSSC aspirants | Students protesting against alleged irregularities in Jharkhand&#39;s recruitment examinations burn the effigies of Chief Minister Hemant Soren, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, and RJD leader Tejashwi Yadav. <a href="https://t.co/lFNMd2FA2r">pic.twitter.com/lFNMd2FA2r</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://x.com/ANI/status/2088985292581789838?ref_src=twsrc^tfw">August 16, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

सुखबीर सिंह बादल की हत्या की कोशिश की NIA जांच हो: हरसिमरत कौर बादल

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 13 अगस्त, 2026 को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ में अपने पति और SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुई हत्या की कोशिश की हाई-लेवल NIA जांच की मांग की है.

सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे छात्र

झारखंड में पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्र CM हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला फूंकने की तैयारी में हैं.

प्रदर्शन कर रहे छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जुलूस निकलेंगे. फिर फिरायालाल चौक पर दोनों नेताओं का पुतला दहन करने की योजना है. जानकारी के मुताबिक, थोड़ी देर में प्रदर्शनकारी स्टूडेंट यहां से निकलेंगे.  झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में दोनों नेताओं का पुतला दहन हो रहा है.

एग्जाम पेपर लीक की राजधानी बनता जा रहा है बिहार: तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर NDA सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि राज्य एग्जाम पेपर लीक की राजधानी बनता जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि क्लास 10 और क्लास 12 के टेस्ट समेत कॉम्पिटिटिव एग्जाम में गड़बड़ियां और पेपर लीक हो रहे हैं. उन्होंने कहा, "बिहार एग्जाम पेपर लीक की राजधानी बनता जा रहा है. यहां लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो गया है."

'वंदे मातरम्' को लेकर हिंदू सेना ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखी चिट्ठी

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गायन के दौरान सामने आए वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विष्णु गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि इस पूरे मामले में सामने आए वीडियो, मीडिया रिपोर्टों और कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग की जांच की जानी चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि संबंधित इशारे किस संदर्भ में किए गए थे और उनका वास्तविक उद्देश्य क्या था.

दरअसल स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के दौरान वंदे मातरम गीत गाया गया था. इस दौरान सोनिया गांधी इशारे करते देखी गईं थीं. 
 

दिल्ली के डिप्टी सीएम परवेश वर्मा ने AIIMS के पास अटल कैंटीन का किया उद्घाटन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री परवेश वर्मा ने AIIMS के पास अटल कैंटीन का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा, "आज हमारी सरकार की घोषणा को पूरा करते हुए 25 नई अटल कैंटीन शुरू की जा रही हैं. आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए, हमने आज पूरी दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू की हैं. 5 रुपये की मामूली फीस तय की गई है ताकि लोग सम्मान के साथ रह सकें और खा सकें. यह कैंटीन AIIMS और सफदरजंग अस्पताल के बीच है. इसमें बहुत अच्छा, पौष्टिक खाना मिलता है जिसे कोई भी खा सकता है. यह खुशी की बात है कि सरकार हर दिन एक नया वादा पूरा कर रही है."

LIVE: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा न‍िशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, ''80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है. सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. 

LIVE: वंदे मातरम के अपमान पर सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान के आरोप में शिकायत दी गई है. यह शिकायत कर्नाटक के मंगलुरू में दी गई है. इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का अपमान किया है. 

LIVE: यूपी में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

19 अगस्त तक यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.  मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत में ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया गया है.  
 

LIVE: खरगे को कुर्सी देने के ल‍िए सोनिया गांधी ने क‍िया था इशारा: कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने वंदे मातरम् मुद्दे को लेकर कहा क‍ि, ''खरगे जी हमारे अध्यक्ष हैं, उनकी आयु ज्यादा है. वो इतना देर खड़े रहे, कांप रहे थे... उन्हें कुर्सी देने के लिए सोनिया गांधी ने इशारा किया था. ये लोग (भाजपा) कुछ भी बात करते हैं.'' 
 

LIVE: यूपी समेत पांच राज्‍यों में मूसलाधार बार‍िश का अनुमान

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है. पूर्वोत्‍तर भारत, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में तेज बारिश हो सकती है. 

LIVE: झारखंड में अभ्‍यर्थि‍यों का व‍िरोध-प्रदर्शन तेज

झारखंड में अभ्‍यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. विद्यार्थियों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में नए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. छात्र नेताओं ने घोषणा की है कि आंदोलन के अगले चरण के तहत झारखंड के सभी 24 ज़िलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाए जाएंगे. 

LIVE: पीएम मोदी ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर  अटल बिहारी वाजपेयी को अर्प‍ित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 

 

LIVE: बीजेपी अध्‍यक्ष और लोकसभा अध्‍यक्ष ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

LIVE: अम‍ित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

गृह मंत्री अमि‍त शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 
 

LIVE: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atal Bihari Vajpayee, Jharkhand Student Protest, Weather Today, PM Modi, Chamoli Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com