विज्ञापन

'1.2 करोड़ का फ्लैट खरीदें या 44 हजार रुपये किराया देते रहे' 70 लाख रुपये कमाने वाले टेक प्रोफेशनल ने मांगी सलाह

सोशल मीडिया पर अपनी कमाई और बचत का हिसाब शेयर कर बेंगलुरु के एक 28 साल के टेक प्रोफेशनल ने लोगों से सलाह मांगी है. उनका सवाल है कि, 70 लाख रुपये का सालाना पैकेज होने के बाद भी 1.2 करोड़ का फ्लैट खरीदना समझदारी है या 44 हजार रुपये किराया देना ही सही है.

'1.2 करोड़ का फ्लैट खरीदें या 44 हजार रुपये किराया देते रहे' 70 लाख रुपये कमाने वाले टेक प्रोफेशनल ने मांगी सलाह
70 लाख की कमाई, फिर भी कंफ्यूजन, 1.2 करोड़ का घर खरीदें या 44 हजार किराया भरते रहें

Buy Flat Or Rent In Bangalore: बेंगलुरु शहर में रहने वाले लोगों के लिए घर का किराया और फ्लैट खरीदना हमेशा से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा है. हाल ही में एक 28 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इंटरनेट पर अपनी पूरी फाइनेंशियल कंडीशन शेयर कर लोगों का ध्यान खींच लिया. इस यंग इंजीनियर का सालाना पैकेज 70 लाख रुपये है, लेकिन वो इस बात को लेकर उलझन में हैं कि, उन्हें 1.2 करोड़ का घर खरीदना चाहिए या हर महीने 44 हजार रुपये किराया देते रहना चाहिए. उनके सिर पर अब तक कोई कर्ज नहीं है और कोई पारिवारिक जिम्मेदारी भी नहीं है, फिर भी वो इस बड़े फैसले को लेकर काफी सोच विचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-'टूटी चप्पल सिलकर पहनती है' Gen Z पर उठते सवालों के बीच Zoho CEO श्रीधर वेम्बू ने सुनाई अपनी यंग एंप्लॉय की दर्दभरी स्टोरी

हर महीने लाखों की कमाई फिर भी घर खरीदने पर कंफ्यूजन (Flat EMI vs Rent Bangalore)

अपनी इस पोस्ट में टेक प्रोफेशनल ने बताया कि, उनके पास म्यूचुअल फंड में 45 लाख रुपये, एफडी में 70 लाख रुपये, 15 लाख का सोना और शेयर के साथ-साथ सेविंग्स मिलाकर काफी अच्छी रकम जमा है. उन्होंने हिसाब लगाया कि जिस 1.5 बीएचके फ्लैट में वो अभी रह रहे हैं, उसकी कीमत करीब 1.1 से 1.25 करोड़ रुपये के आसपास है. अगर वे 40 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर 80 लाख का लोन लेते हैं, तो महीने की ईएमआई लगभग 65 हजार रुपये बनेगी. ये अमाउंट उनके अभी के किराए से बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए वो इस ऑप्शन पर सोच विचार कर रहे हैं.

Buying a house or continue renting in bangalore
by u/AdDeep6185 in indianrealestate

बेंगलुरु में बैचलर के लिए किराए पर रहने कैसा है? (Techie 70 LPA salary story)

बेंगलुरु जैसे बड़े टेक हब में अनमैरिड लोगों के लिए फ्लैट ढूंढना और किराए पर रहना आसान काम नहीं होता. मकान मालिकों की शर्तें और बार बार घर बदलने का झंझट किसी भी बैचलर के लिए परेशानी बन जाता है. इसी परेशानी से बचने के लिए ये इंजीनियर अपना खुद का सपनों का घर खरीदने की सोच रहा है. यूं तो उनके मन में रियल एस्टेट मार्केट के बढ़े हुए दामों और आईटी सेक्टर में चल रही अनसर्टेनिटी को लेकर भी थोड़ा डर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:-जर्मनी की विलेज लाइफ का फैन हुआ इंडियन यूट्यूबर, बोला- ये ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी घर खरीदने की सलाह (Social Media Users Advised to Buy Property)

जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, ज्यादातर लोगों ने उन्हें फ्लैट खरीदने की ही सलाह दे डाली. कई यूजर्स का कहना था कि सही लोकेशन, बिल्डर के रिकॉर्ड और मेट्रो कनेक्टिविटी की जांच करके ही घर खरीद लेना सही फैसला होगा. वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'सालों तक लाखों रुपये किराए में देने से अच्छा है कि अपनी प्रॉपर्टी बनाई जाए.' ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि, 'इतनी अच्छी फाइनेंशियल कंडीशन में खुद का घर होना मेंटल पीस भी देता है.'

ये भी पढ़ें:-'ना पैनिक, ना पो-पों' अमेरिका का ट्रैफिक जाम देख भारतीय बंदा हैरान, बोला- इंडिया में तो गदर मच जाता
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Real Estate, House Buying Vs Renting, Rs 70 LPA Income, Rent, EMI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com