कानपुर: कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में 'आलमस मार्ट' के संचालक रईस आलम ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय इनफ्लुएंसरों के माध्यम से एक विशेष सेल का प्रचार किया था. इसके तहत मात्र '16 मिनट में ₹16 में कोई भी सामान, कपड़ा देने' का दावा किया गया था. इस लुभावने ऑफर के चलते मुस्लिम बहुल इस व्यस्त बाजार में देखते ही देखते बड़ी संख्या में और खरीदारों की भारी भीड़ जमा हो गई.
भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि स्थिति अनियंत्रित होने लगी. देर रात अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर शहर में चेकिंग और गश्त चल रही थी. अनवरगंज पुलिस को जैसे ही आलम मार्केट में भारी भीड़ और हंगामे की सूचना मिली, पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया. इसी बीच दुकानदार और ग्राहकों के बीच कहासुनी होने लगी और पब्लिक पर लाठियां चलने लगी. पुलिस ने भी आकर भीड़ पर हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा.
पुलिस ने किया बल प्रयोग
घटना के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति संभालने के लिए पुलिस द्वारा हल्के बल प्रयोग (लाठीचार्ज) की चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए और स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया गया.
दिनांक 15/16.08.2026 देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में काफी भीड़ एकत्रित है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी हुई कि आलम मार्केट में स्थित दुकान आलम मार्ट के संचालक द्वारा सोशल मीडिया पर ‘16 मिनट में ₹16 का सामान'… pic.twitter.com/Gdk0V4FtyZ
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) August 15, 2026
दुकानदार समेत अन्य के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसीपी मंजय सिंह का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने और सार्वजनिक स्थान में शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले संबंधित दुकानदार रईस आलम और अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- स्कूल की शिकायत लेकर थाने पहुंचा कानपुर देहात का छात्र, टीचर बोली- 'मार-मारकर दिमाग ठीक कर दूंगी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं