ट्रेन में सफर करते हुए बहुत से लोग या तो ट्रेन की पैंट्री से खाना ऑर्डर करते हैं या फिर स्टेशन पर चढ़े वेंडर्स से खाना खरीदते हैं. वहीं, इधर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं. इंटरनेट पर खाने से जुड़ी लापरवाही को लेकर ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद तो कोई भी ट्रेन का खाना खाने से बचना ही चाहेगा.
इंटरनेट पर वायरल वीडियोज में कभी कोई ट्रेन का खाना महंगा होने की कंप्लेन करता दिखाई देता है, तो कोई सफाई को लेकर सवाल खड़े करता है. इतना ही नहीं, हाल ही में एक-दो ऐसे वीडियो भी वायरल हुए जिसमें ट्रेन का पैंट्री स्टाफ पैसेंजर के शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट करता भी दिखाई दिया. वहीं, अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद तो ट्रेन का खाना वाले लोगों का मन खराब हो जाएगा.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
देखें Video:
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स रेल की पटरी पर बैठा है और पास लगे पानी के पाइप से कुछ इकट्ठा की हुईं एल्युमिनियम फॉयल से बनी डिस्पोजेबल प्लेट्स धो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर फेंके गए डिस्पोजेबल प्लेट्स को धोकर वापस इन्हीं में खाना रखकर पैसेंजर को सर्व किया जाता है. हालांकि, एनडीटीवी इस वीडियो के सच होने की पुष्टि नहीं करता है.
लेकिन, इस दावे ने रेलवे पैसेंजर्स के मन में डर पैदा कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है. क्या वाकई चंद पैसे बचाने के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. क्या सच में कूड़ेदान में फेंके गए एल्युमिनियम के इन डिब्बों को वापस धोकर इस्तेमाल किया जाता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @india.360_degrees नाम के पेज से सेयर किया गया है. वीडियो को अबतक डेढ़ करोड़ बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- जबरदस्ती डर न फैलाएं, हो सकता है कि वह एल्युमिनियम इकट्ठा कर रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो लेने से पहले यह स्पष्ट कर लें कि वह ऐसा क्यों कर रहा है. तीसरे ने लिखा- मैं अब जानवर पर तो भरोसा कर सकता हूं, लेकिन भारतीय पर नहीं.
ये भी पढ़ें: ट्रक के पीछे लिखी थी ऐसी शायरी, हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द, यूजर्स बोले- भाई तो जबरदस्त आशिक निकला!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं