विज्ञापन

दो दिन में 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर पकड़ेगी रफ्तार, वाराणसी-दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु की दूरी होगी कम

Vande Bharat Sleeper Train Start: नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. विशेष रूप से वाराणसी से दिल्ली और मुंबई से बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

दो दिन में 2 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर पकड़ेगी रफ्तार, वाराणसी-दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु की दूरी होगी कम
दो दिन दो वंदे भारत ट्रेन पटरी पर उतरेगी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दो दिन में दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर उतरेगी.
  • वाराणसी-दिल्ली और मुंबई बेंगलुरु वंदे भारत होगी शुरू.
  • 31 अक्टूबर को वाराणसी-दिल्ली और 1 नवंबर को मुंबई-बेंगलुरु

Vande Bharat Sleeper Train Start: देश में सेमी हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पटरी पर उतार रही है. रेलवे अब अगले सप्ताह दो दिनों में लगातार दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों (Vande Bharat Sleeper Express) का परिचालन शुरू करने जा रहा है. इसमें वाराणसी-नई दिल्ली और मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शामिल है. वाराणसी से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 31 अक्टूबर को और मुंबई से बेंगलुरु के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 1 नवंबर को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके बाद यह दोनों ट्रेन पटरी पर उतरेगी.

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. विशेष रूप से वाराणसी से दिल्ली और मुंबई से बेंगलुरु के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत का स्टॉपेज और टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

वाराणसी: रात 20:50 बजे रवाना होगी
प्रयागराज: रात 22:35/22:40 बजे
कानपुर सेंट्रल: रात 00:40/00:45 बजे
छिपियाना बुजुर्ग: पासिंग सुबह 05:10 बजे
नई दिल्ली: सुबह 05:55 बजे पहुंचेगी

ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस

नई दिल्ली: रात 21:40 बजे रवाना होगी
छिपियाना बुजुर्ग: पासिंग रात 22:20 बजे
कानपुर सेंट्रल: रात 02:25/02:30 बजे
प्रयागराज: 04:45/04:50 बजे
वाराणसी: सुबह 06:45 बजे पहुंचेगी

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मुंबई से रात 8.10 बजे रवाना होगी और बेंगलुरु अगले दिन सुबह 11.55 बजे पहुंचेगी. जबकि वापसी में बेंगलुरु से यह रात 7.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.55 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन चलाने की योजना है. इसकी संभावित स्टॉपेज अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण है. इस ट्रेन से 16 घंटे का सफर होगा. हालांकि मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आधिकारिक टाइम टेबल आना बाकी है.

यह भी पढ़ें | 60 नहीं 365 दिन पहले बुक कर सकते हैं एडवांस ट्रेन टिकट, जानें किन लोगों को रेलवे देती है ऑफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi Vande Bharat Express, Varanasi New Delhi's Second Vande Bharat Express Started, Vande Bharat Sleeper Train, Mumbai Vande Bharat Train, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com