न्यूज एंकर खबर सुना रही थी, तभी पीछे एक बच्चा आया और जबरदस्त डांस (Boy Dance during live telecast) करने लगा. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. बीबीसी प्रेजेंटर जेन बार्ट्रम ब्रिटेन (BBC presenter Jen Bartram) यूके के साउथ शील्ड (South Shields) में तेज हवा के बीच रिपोर्टिंग कर रही थीं. तब एक बच्चा पीछे आया और कैमरे की तरफ देखकर डांस करने लगा. वीडियो देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे.
मजेदार वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरे को देखते ही बच्चा सामने आता है और डांस करने लगता है. बच्चे का नाम लियो बताया जा रहा है. जेन बार्ट्रम ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में वो शर्ट ऊपर करता है और डांस मूव्स दिखाने लगता है. बार्ट्रम को नहीं पता था कि पीछे एक बच्चा डांस कर रहा है. वो रिपोर्टिंग कर रही थीं और बच्चा मजे से डांस कर रहा था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जेन बार्त ने ट्विटर पर लिखा, 'मौसम की जानकारी देते वक्त मुझे नहीं पता था कि पीछे बच्चा मजे से डांस कर रहा था.'
I was unaware of being upstaged by the young boy with some rather enviable dance moves during my forecast pic.twitter.com/KpOMX001uj
— Jen Bartram (@JenBartram) July 31, 2020
जेन बार्ट्रम ने वीडियो भी शेयर किया है, जहां बच्चा पीछे मजे से डांस कर रहा है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं मौसम का हाल बता रही थी, देखिए मुझे क्या दिखा. साउंड को तेज करके सुनिए.'
I've given this forecast what it deserved. Sound on. pic.twitter.com/3hBCJLvjQo
— Jen Bartram (@JenBartram) July 31, 2020
इस वीडियो को उन्होंने 1 अगस्त को शेयर किया था, जिसके अब तक करीब 1 लाख व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट और कमेंट्स आ चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह कितना फनी वीडियो है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'चीय पीते हुए यह वीडियो देखा. मेरी हंसी नहीं रुक रही है. बहुत ही ज्यादा फनी वीडियो.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं