समुद्र तट पर लोग घूमते-फिरते मस्ती कर रहे थे, इसी बीच अमेरिका के न्यू हैम्पशायर के प्रसिद्ध हैम्पटन बीच पर एक बैनर विमान (Banner plane) समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शनिवार दोपहर के आसपास हुई दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन पायलट को बचाने और विमान को पानी से बाहर निकालने के लिए लाइफगार्ड्स को दौड़ना पड़ा.
हैम्पटन पुलिस प्रमुख एलेक्स रेनो ने WMUR-TV को बताया कि दुर्घटना के समय विमान में पायलट ही एकमात्र शख्स था. दुर्घटना के सटीक कारण की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती आकलन के अनुसार, इंजन में खराबी इसकी वजह लग रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रविवार को एबीसी न्यूज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुर्घटना और बचाव का एक वीडियो शेयर किया. इस क्लिप को पहले ही 62 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “चमत्कार होते हैं. सुरक्षा और संरक्षण के लिए भगवान का शुक्र है”.
देखें Video:
न्यू हैम्पशायर बीच पैट्रोल ने अपने लाइफगार्ड्स की तारीफ की और लिखा, "हमें अपने लाइफगार्ड्स के प्रतिक्रिया समय पर बहुत गर्व है, पहिए के पानी को छूने से लेकर हमारे गार्ड के पायलट से संपर्क होने तक 57 सेकंड लग गए. हमारा दल दिन-रात कड़ी मेहनत करता है.”
बाद में न्यू हैम्पशायर बीच गश्ती दल ने घटना की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “आज हमने एक जल दुर्घटना का जवाब दिया जिसमें एक बैनर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर हैम्पटन बीच के पानी में गिर गया. हमारा दल तुरंत हरकत में आया और पायलट के पास गया और उसे सुरक्षित किनारे पर लाया और उसके विमान को समुद्र तट पर खींच लिया. हम जनता को यह भी बताना चाहते हैं कि इस दुर्घटना में कोई कुत्ता शामिल नहीं था क्योंकि हमने कुछ अफवाहें उड़ती हुई सुनी हैं. इसमें शामिल सभी एजेंसियों को धन्यवाद. @hamptonnhfire @hamptonnhpd @uscg @nhstatepolice समुद्री गश्ती".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं