विज्ञापन

9/11 जैसे हमले की साजिश, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने का था प्लान... UAE की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 

इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पता लगा रही है कि क्या आरोपी के कोई साथी थे या अन्य लोगों या संगठनों से कोई संबंध था, जो हमले की योजना बनाने में शामिल हो सकते हैं.

9/11 जैसे हमले की साजिश, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने का था प्लान... UAE की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 
Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी साजिश
  • UAE में दुबई-तेल अवीव उड़ान को हाईजैक कर इजरायल के एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला करने की साजिश का पता चला है
  • ओमान के को-पायलट हमम अल हम्मामी ने यह योजना बनाई थी, जिसका इरादा विमान हाइजैक कर हमला करना था
  • संदिग्ध ने योजना को अंजाम देने से पहले तेल अवीव की दो बार यात्रा कर एयरपोर्ट और रास्तों की जानकारी ली थी
तेल अवीव:

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में विमान हादसे की जांच में नई जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक दुबई-तेल अवीव यात्री विमान को हाईजैक करने और उसे इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के टर्मिनल से टकराकर आत्मघाती हमला करने की साजिश की गई थी. यह साजिश अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए हमलों से प्रेरित थी.

UAE के अटॉर्नी-जनरल हमद सैफ अल शम्सी के अनुसार, इस कथित साजिश की योजना 29 वर्षीय ओमानी को-पायलट हमम अल हम्मामी ने बनाई थी, जो फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 में सवार था. संदिग्ध का इरादा विमान पर कब्ज़ा करने और 30 सितंबर को हमला करने का था.

UAE की सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने बताया कि अल हम्मामी ने योजना को अंजाम देने की कोशिश करने से पहले रास्ते और एयरपोर्ट की जानकारी लेने के लिए दो बार तेल अवीव की यात्रा की थी.

Latest and Breaking News on NDTV
जब कॉकपिट के अंदर हमला हुआ था, तब विमान को भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार उड़ा रहे थे. UAE अधिकारियों द्वारा जारी जांच के अनुसार, संदिग्ध ने कथित तौर पर कैप्टन पर क्रैश एक्स (आपातकालीन कुल्हाड़ी) से हमला किया और विमान पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसका मच्छार ने विरोध किया. इसके बाद एक रिजर्व पायलट, केबिन क्रू के एक सदस्य और यात्रियों ने हाईजैकिंग को रोकने में मदद की.

कैप्टन पर हमले के दौरान, रिज़र्व पायलट ने विमान का नियंत्रण संभाला और उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारने में कामयाब रहा, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई.

Latest and Breaking News on NDTV

UAE अधिकारियों ने साज़िश की जांच शुरू कर दी है, जिसमें हाईजैकिंग की कोशिश और संदिग्ध की तैयारियों से जुड़े हालात की जांच की जा रही है.

इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी के कोई साथी थे या अन्य लोगों या संगठनों से कोई संबंध था, जो हमले की योजना बनाने में शामिल हो सकते हैं. हाल ही में सामने आई जानकारी से संदिग्ध साज़िश की गंभीरता और विमान पर कब्ज़ा होने से बचाने में फ़्लाइट क्रू और यात्रियों की भूमिका का पता चलता है.

इसे भी पढ़ें: पायलट स्मित की बहादुरी याद करके कैमरे पर रो पड़े इजरायली डॉक्टर, NDTV को बताया भारतीय कैप्टन की कैसे बचाई जान

इसे भी पढ़ें: Fly Dubai के कट्टरपंथी पायलट को ओमान और मोरक्को में किया गया प्रतिबंधित, फिर दुबई में नौकरी कैसे मिल गई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UAE Plane Crash News, Flydubai Flight, Dubai Tel Aviv Flight, 9/11 Attacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com