Ayushmann Khurrana Singing With Delhi Street Singer: दिल्ली के एक गिटारिस्ट स्ट्रीट सिंगर की खुशी का उस वक्त ठिकाना ना रहा जब बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ गाने का मौका मिला. दरअसल, कुछ दिन पहले शिवम नाम के इस गिटारिस्ट ने आयुष्मान खुराना का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग 'पानी दा रंग' को गाते हुए अपना एक सिंगिंग वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था. इस वीडियो को शिवम ने एक्टर आयुष्मान खुराना को भी टैग किया था. इस बीच उनका पोस्ट देखकर एक्टर ने वादा किया था कि वह उनसे जरूर मिलेंगे, जिसके बाद वादा निभाते हुए एक्टर आयुष्मान बीते बुधवार को अचानक जैम सेशन में शिवम के पास पहुंच गए और शिवम के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों को भी चौंका दिया.
यहां देखें वीडियो
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
नई दिल्ली में जनपथ के सड़क किनारे शिवम नाम के गिटारिस्ट के साथ मिलकर आयुष्मान खुराना ने अपना ही फेमस गाना 'पानी दा रंग' गाते हुए सभी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @guitar_boy_shivam नाम के अकाउंड से शेयर किया गया था. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, 'धन्यवाद आयुष्मान अपना वादा रखने के लिए. पानी दा रंग-जेहदा नशा सॉन्ग'. एक्टर ने भी शिवम के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, 'शिवम मेरा गाना गाने के लिए शुक्रिया! ढेर सारा प्यार.'
वायरल हो रहे कुछ सेकंड के इस वीडियो में शिवम नाम के गिटारिस्ट को जनपथ मार्केट में परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में आयुष्मान खुराना भी दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान गाना गाते हुए शिवम की नजर जैसे ही आयुष्मान खुराना पर पड़ी उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा. वीडियो में दिल्ली की सड़कों पर लाइव परफॉर्म करते हुए आयुष्मान को देख लोग इस परफॉर्मेंस को अपने फोन में रिकॉर्ड करने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख यूजर्स अपने रिएक्शन के जरिये प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आयुष्मान बहुत अच्छे हैं! तुम बहुत लकी हो शिवम!.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं