आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. वहीं हाल ही में वह इसी के चलते अटारी वाघा बॉर्डर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में नजर आ रहे हैं. लेकिन एक वीडियो में मोड़ तब आया जब पाकिस्तानी की तरफ से बज रहे आतिफ असलम के गाने ने कथित तौर पर उनके संदेश को दबा दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से आतिफ असलम का ताजदार ए हरण गाना लाउड स्पीकर्स को सुना जा सकता है.
आतिफ असलम का बजा गाना
23 अक्टूबर को अपनी फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से पहले आयुष्मान खुराना और सारा अली खान पंजाब में सीमा पर ऐतिहासिक 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जिसमें रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की तरफ से तेज आवाज में आतिफ असलम का गाना चला दिया गया, जिसके चलते आयुष्मान खुराना की बात लोगों को सुनाई नहीं दी.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
Bollywood actors Ayushmann Khurrana and Sara Ali Khan faced an unexpected interruption while promoting their upcoming film Udta Teer at the Wagah-Attari border. Their message was drowned out by loudspeakers playing Atif Aslam's rendition of Tajdar-e-Haram from the Pakistani side. Clips of the incident have since gone viral on social media.
— NDTV Profit News (@NDTVProfit) October 21, 2026
यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन
सारा अली खान ने किया बीएसएफ के जवानों को ट्रिब्यूट
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को शुक्रिया अदा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, कितने गर्व की बात है.BSF के प्रति हमारा गहरा आभार और सम्मान. आपका बलिदान और आपकी शक्ति हम सभी को प्रेरित करती है. सलाम. अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "हमारे BSF जवानों पर गर्व है और हम उनके आभारी हैं. उनकी निरंतर शक्ति और बलिदान हमें सुरक्षा और शांति प्रदान करते हैं. हमारे इन हीरोज को सलाम."
उड़ता तीर के बारे में
उड़ता तीर एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है, जो उनकी डेब्यू फिल्म है. इसमें आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है, जो 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं