विज्ञापन

गोल्डन टेम्पल में भावुक हुईं सारा अली खान, सिसक-सिसक कर रोती दिखीं एक्ट्रेस

सारा अली खान अपनी फिल्म उड़ता तीर की प्रमोशन के लिए फिल्म के लीड स्टार आयुष्मान खुराना के साथ गोल्डन टेम्पल पहुंची थीं. यहां वह प्रार्थना करते हुए सारा काफी इमोशनल हो गईं.

गोल्डन टेम्पल में भावुक हुईं सारा अली खान, सिसक-सिसक कर रोती दिखीं एक्ट्रेस
गोल्डन टेम्ल में भावुक हुईं सारा अली खान
Social Media
नई दिल्ली:

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के लीड रोल वाली 'उड़ता तीर' की थियेटर रिलीज नजदीक है. ऐसे में दशहरा के मौके पर आयुष्मान और सारा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया. उनकी इस रिलीजियस ट्रिप की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इनमें दोनों दरबार साहिब में प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक वीडियो में सारा भावुक होती दिखीं. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वीडियो में सारा को भावुक होते देख आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.

सारा अली खान ने दी दशहरा की बधाई

सारा ने पवित्र स्थल से आयुष्मान के साथ एक तस्वीर शेयर करके फैंस को अपनी इस ट्रिप की झलक दिखाई. दोनों कलाकारों ने सफेद कपड़े पहने थे और सारा ने दुपट्टे से अपना सिर ढका हुआ था. वे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए खड़े थे. तस्वीर के साथ सारा ने लिखा, "हैप्पी दशहरा. सभी को ढेर सारा प्यार, अच्छी किस्मत और खुशियां मिलें." तस्वीरों में एक शांत पल नजर आ रहा है, वहीं उनकी ट्रिप का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस क्लिप में सारा काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. दरबार साहिब में प्रार्थना करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए.

'उड़ता तीर' के बारे में सब कुछ

स्वर्ण मंदिर की यह ट्रिप 'उड़ता तीर' की रिलीज से पहले हुई है, जो 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई. इस फिल्म से आकाश ए.कौशिक बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत कर रहे हैं और इसमें कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं. 

नेपाल में बैन उड़ता तीर!

हाल ही में यह खबर आई थी कि नेपाल में इस फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग नहीं होगी, क्योंकि वहां के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे दिखाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह फैसला नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म के रिव्यू के बाद लिया गया. इसमें पाया गया कि यह फिल्म देश के सिनेमा कानून के एक प्रावधान का उल्लंघन करती है.

यह भी पढ़ें: 'पैसे कम पड़ रहे हैं' 72 की उम्र में TV एक्ट्रेस अनीता कंवल ने शेयर किए घर के हालात, बोलीं- काम करना चाहती हूं

मंत्रालय के ऑडियो-विजुअल और ब्रॉडकास्टिंग डिवीजन ने एक लेटर जारी किया गया, जिसमें केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने नेपाली कैलेंडर के मुताबिक आश्विन 19, 2083 को फिल्म की जांच की. समीक्षा के बाद बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला कि फिल्म का निर्माण 'राष्ट्रीय सिनेमा (निर्माण, प्रदर्शन और वितरण) अधिनियम, 2026' की धारा 8(3) का उल्लंघन करता है. बोर्ड के इन निष्कर्षों के आधार पर, मंत्रालय ने देश में फिल्म की सार्वजनिक स्क्रीनिंग के लिए अनुमति न देने का फैसला किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan, Udta Teer, Entertainment, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com