Anand Mahindra Share First EV Story: मशहूर ऑन्त्रेप्रेन्योर और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में वायरल उनका एक पोस्ट इन दिनों एक बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें उन्होंने महिंद्रा ग्रुप की पहली ईवी की कहानी शेयर करते हुए बताया कि, इसे समय से पहले ही बना लिया गया था.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से हाल ही में दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा समूह द्वारा बनाए गए पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल, थ्री-व्हीलर बिजली की कहानी शेयर की है. 9 सितंबर को वर्ड EV डे के मौके पर आनंद महिंद्रा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज वर्ड EV डे है और इसने मुझे अतीत में वापस धकेल दिया है. BIJLEE को कंपनी के दिग्गज नागरकर ने 1999 में अपनी सेवानिवृत्ति से पहले बनाया था, लेकिन थ्री-व्हीलर (EV-3) भारतीय बाजार में अपनी जगह नहीं बना सका. कुछ युनिट्स के बाद इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया.'
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
यहां देखें पोस्ट
Today is #WorldEVDay And it has propelled me back into the past. 1999 to be precise, when a stalwart of @MahindraRise Mr. Nagarkar, created our first ever EV—the 3 wheeler BIJLEE. It was his gift to us before retirement. I'll never forget his words then: He wanted to do something… pic.twitter.com/f9KIXr1lkp
— anand mahindra (@anandmahindra) September 9, 2023
आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में आगे लिखा कि, 'मैं उनके शब्द कभी नहीं भूलूंगा- वह पृथ्वी के लिए कुछ करना चाहते थे. दुख की बात है कि बिजली अपने समय से बहुत आगे थी और प्रोडक्शन के कुछ सालों बाद हमने उसे अलविदा कह दिया, लेकिन इसके पीछे का सपना हमें प्रेरित करता रहता है और हम तब तक आराम नहीं करेंगे, जब तक वे सपने हकीकत नहीं बन जाते.' इस पोस्ट को अब तक 3 लाख 74 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है. पोस्ट देख चुके लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं