NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी

  • 20:13
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

हरियाणा के रोहतक से निकलकर ब्रिटेन में मेयर बनने तक का सफर तय करने वाले मां-बेटे प्रवीन रानी और तुषार कुमार आज NDTV वर्ल्ड समिट के मंच पर थे. 23 साल के तुषार कुमार ने इसी साल मई में एल्सट्री और बोरेहामवुड टाउन काउंसिल के मेयर के तौर पर शपथ ली थी. इसके कुछ दिन बाद ही उनकी मां हेर्ट्समेर बॉरो काउंसिल की पहली भारतीय मेयर बनी थीं. उनकी यह सफलता भारतीय मूल के उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने देश से सात समंदर दूर बसे हुए हैं. हालांकि यह सफर आसान नहीं रहा है. NDTV वर्ल्ड समिट में अपनी यात्रा के बारे में दोनों ने बताया और चुनौतियां भी साझा कीं.

संबंधित वीडियो