विज्ञापन

टूटे वायलिन से रोज कमाते हैं 100 रुपये, 80 साल के बुजुर्ग का वीडियो देख मदद को आगे आए आनंद महिंद्रा

80 वर्षीय भगवान मल्लिक का फुटपाथ पर टूटा वायलिन बजाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा ने एक्स पर ट्विट कर मदद की इच्छा जताई. वीडियो से मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग रोज करीब 100 रुपये कमाकर गुजारा करते हैं.

टूटे वायलिन से रोज कमाते हैं 100 रुपये, 80 साल के बुजुर्ग का वीडियो देख मदद को आगे आए आनंद महिंद्रा
बुजुर्ग भगवान मल्लिक की मदद के लिए आगे आए आनंद महिंद्रा
सोशल मीडिया

80 साल के भगवान मल्लिक का फुटपाथ पर टूटा वायलिन बजाने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह फुटपाथ पर बैठकर अपना करीब 40 साल पुराना टूटा हुआ वायलिन बजाते दिखाई दे रहे हैं. कमजोर होती आंखों के बावजूद वह हर दिन इसी वायलिन की मदद से करीब 100 रुपये कमाते हैं और उसी से अपना व अपनी पत्नी का गुजारा करते हैं. इस बुजुर्ग कलाकार का वीडियो वायरल होने के बाद अब आनंद महिंद्रा भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. सोशल मीडिया पर भगवान मल्लिक को खूब प्यार मिल रहा है.

कई सालों से सड़क पर बजा रहे हैं वायलिन

भगवान मलिक कई सालों से कोलकाता की सड़कों पर वायलिन बजाते आ रहे हैं. उन्होंने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था. उनके पिता ने ही उन्हें वायलिन बजाना सिखाया था. पिता के निधन के बाद यही कला उनके जीवनयापन का सहारा बन गई. 80 साल की उम्र में भी भगवान मलिक रोज शाम को सड़क किनारे वायलिन बजाते हैं. उनकी पत्नी भी अक्सर उनके साथ बैठकर उनका हौसला बढ़ाती हैं.

वीडियो देखकर भावुक हुए आनंद महिंद्रा

वीडियो को वायरल होने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में लिखा, "I'd like to contribute, along with many others, who I know will be moved by his passion… The video didn't seem to provide details of how & where." उन्होंने कहा कि वह भी इस कलाकार की मदद करना चाहते हैं. उन्होंने लोगों से भगवान मलिक की जानकारी शेयर करने की अपील की ताकि सहायता पहुंचाई जा सके.

इंटरनेट पर खूब हो रही वायरल

कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी ने सबसे पहले भगवान मलिक की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके बाद कई कंटेंट क्रिएटरों ने इस वीडियो को शेयर किया. भगवान मल्लिक का वीडियो एक्स पर @VertigoWarrior नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब 2.65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1,800 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें: नाखून चबाते हैं तो गौर से देख लीजिए ये वायरल वीडियो, चुटकी में सुधर जाएगी गंदी आदत

यह भी पढ़ें: हाथ‍ियों के साथ सेल्‍फी लेना पड़ा भारी, गंगा नहाने आए युवकों को हाथ‍ियों के झुंड ने खूब दौड़ाया, वायरल वीड‍ियो

यह भी पढ़ें: कौन है 228K फॉलोअर्स वाला 'फ्लाइंग डॉग' Ouka? हवा में ऐसे भरता है उड़ान, वीडियो देखकर लोग बोले- हमसे ज्यादा एडवेंचर तो ये करता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Mahindra, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com