विज्ञापन

'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब आई 'इश्क करो पार्टी', जस्टिस काटजू के ऐलान से सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मीम्स का नया दौर

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर 'इश्क करो पार्टी' की घोषणा की है.

'कॉकरोच जनता पार्टी' के बाद अब आई 'इश्क करो पार्टी', जस्टिस काटजू के ऐलान से सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मीम्स का नया दौर
जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने लॉन्च की 'इश्क करो पार्टी'
(P.C- @mkatju/X)

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'कॉकरोच जनता पार्टी' की खूब चर्चा हो रही थी. लोग मीम्स बना रहे थे, वीडियो शेयर कर रहे थे और इस अनोखी पार्टी को लेकर बहस भी कर रहे थे. लेकिन अब इंटरनेट को एक नया टॉपिक मिल गया है. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने 'इश्क करो पार्टी' बनाने का ऐलान कर दिया है.

X पर किया ऐलान

जस्टिस काटजू ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस नई पार्टी की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इस पार्टी का मकसद लोगों के बीच प्यार, शांति, भाईचारा और आपसी समझ बढ़ाना है. काटजू ने युवाओं से इस पहल का हिस्सा बनने की अपील भी की. इतना ही नहीं, पार्टी से जुड़ने के इच्छुक लोगों के लिए उन्होंने (ishqkaroparty@gmail.com) ईमेल आईडी भी शेयर की है.

बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स को मीम्स का नया मसाला मिल गया. किसी ने लिखा, 'अब राजनीति में नफरत नहीं, इश्क की एंट्री हो गई है.' तो किसी ने मजाक में कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी बनाम इश्क करो पार्टी...अब राजनीति में प्यार और कॉकरोच के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा.'

जबकि कुछ लोग इसे जस्टिस काटजू का खास अंदाज और व्यंग्य मान रहे हैं. दरअसल, जस्टिस मार्कंडेय काटजू अपने बेबाक बयानों और अलग सोच के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके काटजू समय-समय पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि 'इश्क करो पार्टी' आगे चलकर एक औपचारिक राजनीतिक दल बनेगी या नहीं. लेकिन इतना तय है कि इस ऐलान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है और मीम्स की दुनिया को एक नया ट्रेंड दे दिया है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया की यह 'इश्क की राजनीति' कुछ दिनों की ट्रेंडिंग चर्चा बनकर रह जाती है या फिर सच में किसी बड़े अभियान का रूप लेती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- 12 साल की बच्ची बनकर परिवार के साथ रही 37 साल की महिला, गोद लेने की तैयारी थी पूरी, फिर ऐसे खुला चौंकाने वाला राज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com